5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में सफाई व्यवस्था पर बड़ा अपडेट, नए वर्ष में हैरिटेज निगम करेगा नया प्रयोग

Jaipur News : नए वर्ष में सफाई व्यवस्था को लेकर हैरिटेज निगम जयपुर नया प्रयोग करने जा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 16 Dec 2024, 2:01 PM IST

Jaipur Cleanliness System Big Update Heritage Nigam on will do a New Experiment in New Year 2025

Jaipur News : जयपुर में सफाई व्यवस्था को लेकर हैरिटेज निगम नए वर्ष में नया प्रयोग करने जा रहा है। इसके तहत बूथ लेवल पर काम शुरू किया जाएगा। हर बूथ की जिम्मेदारी सफाईकर्मियों को दी जाएगी। इन सभी की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। एक बूथ पर चार कर्मचारी लगाए जाएंगे। इन सभी के मोबाइल नम्बर सार्वजनिक किए जाएंगे। ये कार्मिक सीधे लोगों के सम्पर्क में रहेंगे। बूथ के हिसाब से सूची बनाने का काम हैरिटेज निगम ने शुरू कर दिया है।

ये मिलेगा फायदा

रात को प्रमुख बाजारों और मुख्य मार्गों की सफाई ट्रक माउंटेन से की जाएगी। ऐसे में 500 से अधिक सफाईकर्मियों को राहत मिलेगी। इन कार्मिकों को कॉलोनियों से लेकर उन जगहों पर तैनात किया जाएगा, जहां नियमित रूप से सफाई नहीं होती है। निगम अधिकारियों की मानें तो जनसंख्या और क्षेत्रफल के आधार पर कार्मिकों को बांटा जाएगा।

यह भी पढ़ें :Weather Update : अजमेर में वाहनों पर जमी बर्फ, राजस्थान में 5-6 दिन शीत लहर-अति शीत लहर का IMD अलर्ट

ये भी होगा

1- निगम सीमा क्षेत्र के मुख्य मार्ग (करीब 250 किमी) में रात्रिकालीन सफाई की व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।
2- रात के वाहनों की निगरानी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से निगरानी की जाएगी।

'शहर साल भर साफ सुथरा दिखे'

अभी सफाईकर्मियों को मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक भेजता है। आगे इस व्यवस्था को खत्म कर सफाईकर्मी को क्षेत्र आवंटित किया जाएगा। साथ ही कुछ सफाईकर्मी रिलीवर के तौर पर रखे जाएंगे। जयपुर शहर साल भर साफ सुथरा दिखे, उसके लिए ये प्रयास किए जा रहे हैं।

अरुण कुमार हसीजा, आयुक्त, हैरिटेज निगम

यह भी पढ़ें :जयपुर में कोचिंग संस्थान में हुई दुर्घटना चिंताजनक, अशोक गहलोत ने राजस्थान सरकार को किया अलर्ट, दी जरूरी सलाह