जयपुर

Teej 2025: जयपुर में निकलेगी तीज माता की शाही सवारी, महिला पंडित करेंगी पूजा, जानें इस साल क्या होगा खास

Jaipur Teej Sawari: इस बार पौंड्रिक बाग में तीज मेला भी लगाया जाएगा। यहां महिलाएं मेहंदी, चूड़ियां, राजस्थानी खाने-पीने की चीज़ें और सजावटी सामान खरीद सकेंगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jul 2025, 3:03 PM IST
Feature image
तीज सवारी की फाइल फोटो: पत्रिका

Teej Festival 2025: जयपुर में तीज का त्योहार हर साल बड़े जोश और धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार भी 27 जुलाई को तीज माता की शाही सवारी निकाली जाएगी, लेकिन इस बार कुछ खास और नया होने जा रहा है। पहली बार तीज माता की पूजा महिला पंडितों द्वारा की जाएगी।

राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने खुद तैयारियों की समीक्षा की है और बताया कि इस बार महिलाओं की भागीदारी ज्यादा रहेगी। पूजा का आयोजन त्रिपोलिया गेट और छोटी चौपड़ पर किया जाएगा, जहां महिला पंडित तीज माता की पूजा करेंगी।

298 साल पुरानी परंपरा

यह परंपरा कोई नई नहीं है करीब 298 सालों से तीज माता की यह सवारी निकाली जाती है। माता की सुंदर सी सवारी (पालकी) जब शहर की सड़कों से गुजरती है, तो लोग उन्हें कंधों पर उठाकर चलते हैं। आगे-आगे लोक कलाकार नाचते-गाते हैं, और पूरा माहौल एक धार्मिक मेले जैसा बन जाता है।

लगेगा मेला

इस बार पौंड्रिक बाग में तीज मेला भी लगाया जाएगा। यहां महिलाएं मेहंदी, चूड़ियां, राजस्थानी खाने-पीने की चीज़ें और सजावटी सामान खरीद सकेंगी। अगर आप जयपुर नहीं आ सकते, तो कोई बात नहीं! इस बार तीज माता की सवारी को ऑनलाइन लाइव भी दिखाया जाएगा, ताकि आप घर बैठे भी इस त्यौहार का आनंद ले सकें।

Updated on:
26 Jul 2025, 3:03 PM IST
Published on: