जयपुर

जयपुर से दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी राहत, 3 साल बाद तैयार हुआ यह फ्लाईओवर; सरपट दौड़ने लगे वाहन

Jaipur Tiraha Flyover: राष्ट्रीय राजमार्ग-48 स्थित जयपुर तिराहा फ्लाईओवर पर जयपुर-दिल्ली लेन को पूर्ण रूप से यातायात के लिए खोल दिया गया है।
2 min read
Mar 05, 2026
Jaipur-Delhi Lane
जयपुर-दिल्ली लेन पर पूर्ण रूप से यातायात शुरू। फोटो: पत्रिका

शाहपुरा। राष्ट्रीय राजमार्ग-48 स्थित जयपुर तिराहा फ्लाईओवर पर जयपुर-दिल्ली लेन को पूर्ण रूप से यातायात के लिए खोल दिया गया है। लोड टेस्टिंग पूरी होने के बाद अब छोटे-बड़े सभी प्रकार के वाहन फ्लाईओवर से गुजरने लगे हैं। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर जयपुर तिराहे पर पिछले तीन वर्षों से फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। जिसके चलते जयपुर तिराहा कट बंद होने से आसपास के दुकानदारों का धंधा ही चौपट हो गया था।

पिछले दिनों ने एनएचएआई के अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों के दबाव एवं आमजन के बढ़ते आक्रोश के चलते काम में युद्ध स्तर पर कार्य किया गया। इस पर फ्लाईओवर पर जयपुर दिल्ली लेन का काम पूर्ण होने व लोड टैस्टिंग के बाद छोटे-बड़े सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई।

शहरवासियों को मिलेगी जाम से राहत

जयपुर-दिल्ली लेन के चालू हो जाने के बाद छोटे-बड़े वाहन फ्लाईओवर के ऊपर से गुजरते रहे। जिससे अक्सर जाम से अटी रहने वाली सर्विस रोड खाली नजर आए। नीचे से केवल बसें ही आती रही। जयपुर दिल्ली लेन चालू होने के बाद अब जयपुर तिराहा कट के खुलने की भी संभावना है। जल्दी ही कट को खोल दिया जाएगा। जिससे शहर में आने वाले लोगों को भी लंबा फेरा लगाने से राहत मिलेगी।

पत्रिका ने उठाया था मुद्दा

फ्लाईओवर पर जयपुर-दिल्ली लेन को चालू करने को की एनएचएआई ने पहले 1 फरवरी को चालू करने का दावा किया जा रहा था। बाद में धरना प्रदर्शन होने पर अधिकारियों ने 10 फरवरी की टाइम लाइन निर्धारित की थी, लेकिन टाइम लाइन पर भी यातायात चालू नहीं हो पाया। इ

सको लेकर पत्रिका ने 13 फरवरी के अंक में जयपुर-दिल्ली लेन खुलने में फिर देरी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद एनएचएआई की ओर से काम में तेजी लाई गई और 18 फरवरी को सांकेतिक रूप से छोटे वाहनों को गुजार कर ट्रायल किया गया था। इसके बाद अब होली पर्व पर पूर्ण रूप से यातायात चालू कर दिया।

Updated on:
05 Mar 2026 09:07 am
Published on:
05 Mar 2026 09:06 am
Also Read
View All
Jaipur में अनूठी पहल: प्लॉट मालिक ने नहीं काटा पीपल का पेड़, 15 फीट ऊंचे पेड़ को जड़ समेत लगाया नई जगह

Jaipur: इलाज के लिए बाहर गया था परिवार, पीछे से फ्लैट पर किया कब्जा, किराए पर भी चढ़ाया, बजाज नगर थाना में शिकायत दर्ज

CCTV : राजस्थान पुलिस के ‘गढ़’ के सामने ज्वेलर्स शोरूम लूट की कोशिश, मुस्तैद गार्ड्स और सायरन से उलटे पांव भागे बदमाश

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद जेडीए का एक्शन, अवैध रिजॉर्ट-रेस्टोरेंट समेत कई प्रतिष्ठानों को नोटिस, अब सीलिंग-ध्वस्तीकरण की तैयारी

जयपुर में 46 वर्षीय चरवाहे की हत्या, सिर पर गहरे चोट के निशान मिले, पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया