जयपुर

जयपुर से दिल्ली का सफर अब कम समय में होगा पूरा, नए एक्सप्रेस-वे से घट जाएगी 33 किमी दूरी

जयपूर से दिल्ली आने और जाने में अब कम समय लगेंगे। बस थोड़ा इंतजार कीजिए। नया एक्सप्रेस-वे बन रहा है, जिससे 33 किमी दूरी घट जाएगी। नया एक्सप्रेस-वे 10 माह में पूरा हो जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 5 Apr 2024, 6:11 PM IST
car.jpg
File Photo

जयपुर से दिल्ली आने और जाने में अब कम समय लगेंगे। बस थोड़ा इंतजार कीजिए। नया एक्सप्रेस-वे बन रहा है, जिससे 33 किमी दूरी घट जाएगी। नया एक्सप्रेस-वे 10 माह में पूरा हो जाएगा। जयपुर से दिल्ली वाया बांदीकुई जाने का सफर अब 33 किमी घट जाएगा। बगराना से बांदीकुई के श्यामसिंहपुरा तक बन रहे नए एक्सप्रेस-वे से दिल्ली के लिए एक घंटा की बचत होगी। नायला रोड से आगरा रोड के बीच इस एक्सप्रेस-वे का डामरीकरण का कार्य शुरू हो चुका है। उम्मीद की जा रही है कि अगले 10 माह में यह काम पूरा हो जाएगा। पेट्रोल पंप बगराना के पास निर्माणाधीन 4 लेन एक्सप्रेस-वे की क्लोअर लीफ का काम शुरू हो गया है। आगरा रोड से जुड़ने में बस सिर्फ 200 मीटर रोड बननी बाकी है। फिलहाल जयपुर से दिल्ली वाया बांदीकुई जाने के लिए बस्सी से दौसा होकर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे दिल्ली-मुंबई पर चढ़ना पड़ता है।

अभी तो बगराना से श्यामसिंहपुरा होते हुए बांदीकुई तक जाने में 100 किमी का सफर तय करना पड़ता है, पर इस एक्सप्रेस-वे के बनने के बाद 33 किमी की दूरी कम हो जाएगी। बगराना से बांदीकुई श्यामसिंहपुरा तक 67 किमी का ही सफर करना पड़ेगा। एक्सप्रेस-वे का सिर्फ 7 किमी सड़क का निर्माण बाकी है।

नए एक्सप्रेस-वे पर 100 किमी की रफ्तार से दौडेंगे वाहन

नए एक्सप्रेस-वे की उंचाई करीब 7 मीटर रखी जा रही है। जिससे कोई जानवर अचानक एक्सप्रेस-वे पर न आ सकें। इस एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की अधिकतम स्पीड लिमिट 100 किमी प्रति घंटा रखी गई है। यहां से बगराना से बांदीकुई 30 मिनट में पहुंचा जा सकेगा और बगराना से दिल्ली तक 3 घंटे में लोग पहुंच सकेंगे। फिलहाल बगराना से दिल्ली पहुंचने में 4 घंटे का समय लगता है।

यह भी पढ़ें - कांग्रेस का घोषणापत्र 'न्याय पत्र' जारी, सचिन पायलट ने कही एक बड़ी बात

यह भी पढ़ें - Photo : चूरू में पीएम गरजे, बोले - मोदी ने की है हर मुस्लिम परिवार की रक्षा

Updated on:
5 Apr 2024, 6:11 PM IST
Published on: