29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Photo : चूरू में पीएम गरजे, बोले – मोदी ने की है हर मुस्लिम परिवार की रक्षा

PM Modi Churu Rally : लोकसभा चुनाव 2024 के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 5 अप्रेल को चूरू में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र झाझड़िया के समर्थन में जनसभा और रैली की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 10 दिन में राजस्थान का आज तीसरा दौरा है। पीएम मोदी ने चूरू में रैली को संबोधित करते हुए कहा, मोदी ने हर मुस्लिम परिवार की रक्षा की है, मुस्लिम परिवार का हर पिता सोचता था कि बेटी की शादी कर दी लेकिन 2-3 बच्चे होने के बाद अगर तीन तलाक करके भेज देगा तो मैं बेटी को कैसे संभालूंगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 5 Apr 2024, 2:17 PM IST

pm_modi_churu_3.jpg

PM Modi Churu Rally : PM नरेंद्र मोदी ने चूरू में रैली को संबोधित करते हुए कहा, जो काम अब तक हुआ है वो ट्रेलर है, जो मोदी ने किया है वो तो एपेटाइजर है अभी तो खाने की पूरी थाली आनी बाकी है। बहुत कुछ करना है। बहुत सारे सपने हैं, हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है।

pm_modi_churu_2.jpg

PM Modi Churu Rally : PM नरेंद्र मोदी ने चूरू में रैली को संबोधित करते हुए कहा, हमारी समाज रचना ऐसी रही है कि घर होगा तो पुरुष के नाम पर, गाड़ी होगी तो पुरुष के नाम पर, खेत होगा तो पुरुष के नाम पर। सब कुछ पुरुष के नाम पर। मोदी ने तय कर लिया कि सरकार जो घर देगी वो महिलाओं के नाम पर होगा।

pm_modi_churu.jpg

PM Modi Churu Rally : PM नरेंद्र मोदी ने चूरू में रैली को संबोधित करते हुए कहा, जब राजस्थान विकसित होगा तो भारत भी विकसित होगा। बीते 10 साल में मोदी ने देश में जो काम किए हैं उन्होंने विकसित भारत की नींव तैयार कर दी है। 10 साल पहले देश की खस्ता हालत में था। कांग्रेस के बड़े-बड़े घोटालों और लूट के कारण अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी। करोड़ों गरीबों के सिर पर छत नहीं थी।

pm_modi_churu_5.jpg

PM Modi Churu Rally : चूरू रेली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्साह से भाषण सुनतीं महिलाएं।

pm_modi_churu_4.jpg

PM Modi Churu Rally : चूरू में भाजपा के मौजूदा सांसद राहुल कस्वां का टिकट काटा गया था। राहुल कस्वां इससे खफा होकर कांग्रेस की शरण में चले गए। अब कांग्रेस के ही टिकट पर चूरू लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने यहां पैरा ओलम्पियन देवेंद्र झाझड़िया को चुनाव मैदान में उतारा है।