जयपुर

Jaipur Fire: चार मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर में लगी भीषण आग, बड़ी मात्रा में टायर जले, ऊपरी मंजिल में रह रहे थे लोग

Jaipur Fire: राजधानी जयपुर में स्थित संजय मार्केट में गुरुवार की दोपहर एक चार मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग लग गई। हादसे के दौरान गोदाम में रखे बड़ी मात्रा में टायर जल गए। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है।

2 min read
Apr 15, 2026
आग बुझाते फायर ब्रिगेड के कर्मी (फोटो-पत्रिका)

जयपुर। राजधानी जयपुर के संजय बाजार स्थित मिश्रा मार्केट की एक संकरी गली में बुधवार की दोपहर टायर के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। चार मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर संचालित इस गोदाम में बड़ी संख्या में टायर रखे हुए थे, जो देखते ही देखते आग की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही लालकोठी थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चार दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

टायर गोदाम के तंग गलियों में होने की वजह से दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गोदाम चारों तरफ से शटर से बंद था, जिन्हें तोड़कर अंदर पहुंचना पड़ा।

ये भी पढ़ें

Udaipur Accident : उदयपुर में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सास और दामाद की मौके पर ही मौत

यह वीडियो भी देखें :

केमिकल फोम का इस्तेमाल कर आग की तीव्रता को कम किया गया। आग से उठते घने धुएं को देखकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। इस हादसे में बड़ी मात्रा में टायर जलकर नष्ट हो गए।

आग बुझाते फायर ब्रिगेड के कर्मी (फोटो-पत्रिका)

किराए पर चल रहा था गोदाम

थानाधिकारी प्रकाश विश्नोई के अनुसार, यह चार मंजिला भवन शहजाद, फुरकान और शाहनवाज का है। ग्राउंड फ्लोर को 'ब्लैक स्टोन कंपनी' के नाम से टायर स्टोरेज के लिए किराए पर दिया गया था, जबकि ऊपरी तीन मंजिलों पर लोग निवास कर रहे थे।

बाहर निकाले गए टायर (फोटो-पत्रिका)

समय रहते निकाले गैस सिलेंडर

घटना के दौरान मौजूद प्रत्यक्षदर्शी इमरान ने बताया कि जैसे ही धुआं उठता दिखाई दिया, लोगों ने तुरंत बाहर निकलने की कोशिश की। इमारत में रखे चार गैस सिलेंडरों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जान बचाने के लिए कुछ लोगों को ऊंचाई से कूदना भी पड़ा।

एक-एक कर टायरों को बुझाते कर्मी (फोटो-पत्रिका)

टायर गर्म करने के दौरान हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पास में खुले में टायर गर्म करने के काम के दौरान उठी चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आसपास इस तरह के कार्य पहले से होते रहे हैं।

बिना एनओसी के बना था गोदाम

गौरतलब है कि इमारत में अग्निशमन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे और न ही फायर एनओसी ली गई थी। रिहायशी क्षेत्र में स्थित इस गोदाम में अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था और कई लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी।

ये भी पढ़ें

Kota Crime: प्रेम विवाह की रंजिश में दंपति पर तलवार से किया हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार
Updated on:
15 Apr 2026 04:42 pm
Published on:
15 Apr 2026 04:20 pm
Also Read
View All