जयपुर

Jaipur Weather News: जयपुर में रात के तापमान हुई बढ़ोतरी, अगले 7 दिन में कैसी पड़ेगी ठंड? जानें

राजस्थान में रात के पारे में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। लेकिन शनिवार रात पारा 13 डिग्री पर आ गया। ऐसे में तीन डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई।

less than 1 minute read
Nov 24, 2024

Jaipur Winter: राजस्थान में रात के पारे में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में पांच डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा आठ शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। फतेहपुर में 8.4 डिग्री, जालोर में 8.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। भीलवाड़ा में 9.4, सीकर में 9.8, चित्तौड़गढ़ में 9.6, डबोक में 9.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जयपुर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया।

इस सप्ताह रात और दिन के तापमान में होगी गिरावट

राजधानी जयपुर में रात के पारे में उतार-चढ़ाव जारी है। एक दिन पहले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री पर दर्ज किया था। लेकिन शनिवार रात पारा 13 डिग्री पर आ गया। ऐसे में तीन डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई। वहीं, शहर में दिन का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम केंद्र के अनुसार शहर में इस सप्ताह रात और दिन के तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी।

Published on:
24 Nov 2024 08:58 am
Also Read
View All

अगली खबर