जयपुर

जयपुर में युवक की हत्या के बाद तनाव: गहलोत सरकार का मुआवजे का एलान, 50 लाख रुपए, संविदा पर नौकरी और डेयरी बूथ देगी

Jaipur Crime : राजधानी जयपुर के सुभाष चौक इलाके में एक युवक की हत्या के बाद तनाव फैल गया है। एसटीएफ तैनात कर दी गई है। अशोक गहलोत सरकार ने मामले को शांत करने के लिए पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए, परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी और डेयरी बूथ के आवंटन का एलान किया है। सीएम गहलोत ने जनता से शांति की अपील की है।
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2023, 1:14 PM IST
jaipur_news.jpg

Jaipur News : राजस्थान की राजधानी जयपुर से बड़ी खबर। जयपुर के सुभाष चौक इलाके में एक युवक की हत्या के बाद तनाव का माहौल है। देर रात से ही भारी पुलिस फोर्स और पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर तैनात हैं। गहलोत सरकार ने पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। इसके अलावा संविदा पर नौकरी और डेयरी बूथ देने का भी एलान किया गया है। विधायक अमीन कागजी ने बताया सरकार से आश्वासन मिला है कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। सीएम गहलोत ने जनता से शांति की अपील की है। मामले में अब तक पुलिस ने 9 लोगों को डिटेन किया है।

रात 12 बजे के आसपास बाइक पर सवार दो युवक सुभाष चौक इलाके में स्थित रावल जी का बाग इलाके से गुजर रहे थे। बाइक की गति तेज थी। तभी एक अन्य बाइक सवार से इसकी टक्कर हो गई। दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ तो कॉलोनी के लोग वहां आ गए। भीड़ बढ़ती देख एक बाइक सवार तो मौके की नजाकत को समझते हुए वहां से चला गया। लेकिन दूसरी बाइक जिस पर पीड़ित और उसका साथी सवार था, उसे लोगों ने घेर लिया।

यह भी पढ़ें : जयपुर के सुभाष चौक में युवक की हत्या के बाद तनाव के हालात, भीड़ बढ़ती देख रामगंज बाजार किया गया बंद

पीड़ित की अस्पताल में मौत हो गई

आरोप है कि पीड़ित और कॉलोनी वालों में झगड़ा हो गया और इस झगड़े के दौरान पीड़ित एवं उसके साथी को पीटा गया। जिससे पीड़ित की अस्पताल में मौत हो गई। वह रामगंज इलाके के नजदीक फुटा खुर्रा इलाके का रहने वाला बताया गया है। उस पर हमला करने वाले युवक मेहरा बस्ती, सुभाष चौक के बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : जयपुर में युवक की हत्या के बाद तनाव, भारी पुलिसबल तैनात, देखें तस्वीरें

Updated on:
30 Sep 2023, 1:14 PM IST
Published on: