जयपुर

Jaipur Airport: उड़ान भरने से पहले स्टेटस जरूर देखें, जयपुर एयरपोर्ट पर 17 मार्च से 7 दिन तक ‘नोटम’, 4 घंटे फ्लाइट्स रहेंगी बंद

Jaipur Airport Update: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले यात्रियों को अब घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जरूर जांचनी होगी। कारण एयरपोर्ट पर 17 से 23 मार्च तक रोजाना 4 घंटे का नोटम लागू रहेगा। इसके दौरान एयरपोर्ट से फ्लाइट्स की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।

2 min read
Mar 17, 2026
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पत्रिका फाइल फोटो

Jaipur Airport Update: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले यात्रियों को अब घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जरूर जांचनी होगी। कारण एयरपोर्ट पर 17 से 23 मार्च तक रोजाना 4 घंटे का नोटम लागू रहेगा। इसके दौरान एयरपोर्ट से फ्लाइट्स की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। वहीं एयरपोर्ट पर इस अवधि में 6 फ्लाइट्स री-शेड्यूल की गई हैं।

ये भी पढ़ें

जेडीए का यू टर्नः जयपुर में यहां 65 करोड़ का फ्लाईओवर प्रोजेक्ट ड्रॉप…फ्लाई अब ओवर, नए प्रोजेक्ट में बड़े बदलाव

ग्राउंड लाइ​टनिंग सिस्टम होंगे अपग्रेड

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार मानसून सीजन से पहले रनवे के नियमित रखरखाव और एयरफील्ड ग्राउंड लाइटिंग सिस्टम को हैलोजन से एलईडी में अपग्रेड करने के लिए 17 से 23 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक नोटिस टू एयर मिशन (नोटम) जारी रहेगा।
इस अवधि में एयरपोर्ट से किसी भी तरह की उड़ान का संचालन नहीं होगा, जिससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है। हालांकि एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि नोटम पहले से तय था और इससे संबंधित री-शेड्यूल की जानकारी यात्रियों तक पहुंचा दी गई है।

इन फ्लाइट्स का संचालन होगा प्रभावित

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार 6 फ्लाइट्स का समय बदला गया है। इसके तहत एयर इंडिया की दोपहर 1:30 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट अब 12:55 बजे उड़ान भरेगी। एयर इंडिया की दोपहर 1:35 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट अब दोपहर 12:45 बजे, इंडिगो की दोपहर 2:20 बजे सूरत जाने वाली फ्लाइट अब दोपहर 12:50 बजे, स्पाइसजेट की दोपहर 3:05 बजे रवाना होगी।

मुंबई जाने वाली फ्लाइट अब रात 9:50 बजे, एयर इंडिया की शाम 5:05 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट अब शाम 5:40 बजे तो, इंडिगो की शाम 5:10 बजे नवी मुंबई जाने वाली फ्लाइट अब शाम 5:50 बजे जयपुर से उड़ान भरेगी। इंडिगो की चंडीगढ़ के लिए संचालित होने वाली फ्लाइट की फ्रीक्वेंसी भी घटाई गई है, जो इस सप्ताह 5 की बजाय एक दिन ही संचालित होगी।

प्रदेश का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रदेश का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है। वित्त वर्ष 2024-25 में यहां 60 लाख से अधिक पैसेंजर की आवाजाही दर्ज की गई। जबकि प्रतिदिन औसतन 120 एयर ट्रैफिक मूवमेंट संचालित हुए। 776 एकड़ क्षेत्र में फैला यह एयरपोर्ट आधुनिक तकनीक और डिजिटल फर्स्ट अप्रोच के साथ बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।

ये भी पढ़ें

Good News: अब सरकार करेगी सस्ते फ्लैट और प्लॉटों का सीधा आवंटन, जन आवास योजना में बड़े बदलाव की तैयारी

Also Read
View All

अगली खबर