जयपुर

क्रिसमस डेकोरेशन और गिफ्ट के लिए यूएस, कनाडा, यूके, फ्रांस और जर्मनी मंगा रहे जयपुरी मंडाला टैपेस्ट्री

क्रिसमस गिफ्ट के रूप में भी पसंद किए जा रहे हैं जयपुरी फैब्रिक पीसेज
2 min read
• •
Updated: 16 Dec 2017, 8:39 PM IST
jaipur

जया शर्मा / जयपुर . यूएस, कनाडा, यूके, फ्रांस और जर्मनी में क्रि समस डेकोरेशन के लिए जयपुर का ब्लॉक प्रिंट आर्ट खूब पसंद किया जा रहा है, खासकर जयपुरी मंडाला टैपेस्ट्री की बिक्री में दिसम्बर में 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। ब्लॉक प्रिंट कला हमेशा से ही विदेशियों को अट्रैक्ट करती है, ऐसे में क्रिसमस को देखते हुए इसका अट्रैक्शन पहले से ज्यादा बढ़ गया है। एक्सपट्र्स बताते हैं कि पिछले चार सालों में टैपेस्ट्री की डिमांड कई गुना तक बढ़ गई है, फिर फेस्टिव सीजन को देखते हुए इसका इंटरनेशनल मार्केट भी बढ़ता नजर आ रहा है। टैपेस्ट्री को डोमेस्टिक से ज्यादा इंटरनेशनल मार्केट में खूब पसंद किया जाता है।


गिफ्ट के तौर पर पसंद
क्रिसमस पर न सिर्फ होम डेकोरेशन में जयपुरी टैपेस्ट्री को यूज में लिया जा रहा है, बल्कि विभिन्न देशों के लोग टैपेस्ट्री और वॉल हैंगिंग्स को क्रिसमस गिफ्ट के तौर पर भी खूब पसंद कर रहे हैं। एक्सपर्ट ललित खत्री बताते हैं कि इस दिसम्बर वॉल हैंगिंग्स की डिमांड में 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। ऑरिजिनल ब्लॉक प्रिंट विदेशियों को खूब पसंद आता है। टैपेस्ट्री, वॉल हैंगिंग्स और राउंडीज से घर को नया रूप दे रहे हैं।


बीच थ्रो और योग मैट

जयपुरी वियरेबल आर्ट का न्यू ट्रेंड देखें तो यह बीच थ्रो और योग मैट के रूप में भी खूब पसंद की जा रहा है। खासकर राउंडीज को बीच थ्रो के रूप में पसंद कर रहे हैं। एक्सपर्ट जयंत माहेश्वरी बताते हैं कि पहले यूएस और यूके में ही जयपुरी प्रिंट्स को पसंद किया जाता था, लेकिन जैसे-जैसे इसके यूज के तरीकों में बदलाव आए हैं, इन्हें पसंद करने वालों का दायरा भी बढ़ गया है। अब ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड से बीच थ्रो और योग मैट की डिमांड आ रही है।


मंडाला सबसे ज्यादा हिट
टैपेस्ट्री और वॉल हैंगिंग्स के डिजाइंस पर बात करें, तो मंडाला डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। विभिन्न देशों से इस पैटर्न की डिमांड आ रही है। इसके अलावा एलिफेंट, बुद्धा, ज्योमेट्रिक, फ्लॉवर प्रिंट्स भी बिक रहे हैं। जयपुर में ऐसे कई ऑनलाइन मार्केट प्लेस हैं, जो इस तरह का क्रिएशन कर रहे हैं।

Published on: