17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रब ने बनाई अनोखी जोडी : तीन फीट के महमूद और तीन फीट की मुन्नी बने हमसफर

निकाह में शरीक हुए 1500 लोग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Ashwani Kumar

•

Updated: 16 Dec 2017, 7:29 PM IST

jaipur

जयपुर। शहर में शनिवार को एक खास जोड़े का निकाह हुआ। खास इसलिए क्योंकि दूल्हा और दुल्हन की लम्बाई तीन फीट है। इस रिश्ते के बाद दोनों परिवार के लोग बेहद खुश नजर आ रहे थे। लड़के के घरवाले बीते कर्ई साल से वधु की तलाश में थे, लेकिन उनको लड़की नहीं मिल पा रही थी। शनिवार को महमूद और मुन्नी का निकाह मानबाग में हुई। इस निकाह के 1500 लोग गवाह भी बने। रविवार को वर पक्ष की ओर से दावते वलीमा का आयोजन अमृतपुरी, घाटगेट में किया जाएगा।

यह भी पढें : देखते ही देखते बीच सडक पर चलती कार हो गई राख, देखें वीडियो

कई सालों से थे तलाश में
महमूद के पिता मोहम्मद कुद्दूस ने बताया कि बेटे की शादी के लिए बीते कई साल से दुल्हन की तलाश में थे। इस सिलसिल में जयपुर से बाहर भी गए, लेकिन रिश्ता न हो सका। हम अपने लड़के के मुताबिक लड़की की तलाश कर रहे थे। यही स्थिति मुन्नी के परिजनों के साथ भी थी। उन्हें भी बेटी के मुताबिक लड़के की तलाश थी।

यह भी पढें : दिनदहाडे चाकू की नोंक पर घर में घुस लूटपाट, पूरी कॉलोनी में फैली दहशत

वर-वधु के पड़ोसी ने कराया रिश्ता

इस निकाह को करवाने का श्रेय मानबाग निवासी मोहम्मद नाजिम को जाता है। नाजिम ने बताया कि वो पहले अमृतपुरी, घाटगेट में रहता था। तब से महमूद और उसके परिजनों से जान पहचान थी। कुछ समय पहले जब वे मानबाग शिफ्ट हुए तो वहां उन्हें मुन्नी के बारे में पता चला। इसके बाद दोनों के घरवालों की मुलाकात करवाई। सभी ने मिलकर तय किया कि लड़का और लड़की को भी आपस में मिलवाया जाए। मुलाकात के बाद महमूद और मुन्नी ने एक दूसरे को पसंद किया और फिर आगे बढ़ी। एक महीने पहले इनकी सगाई हुई थी और आज दोनों विवाह बंधन में बंध गए।