17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेरोजगारों के लिए खुशखबर, डॉ. गर्ग आरपीएससी चेयरमैन नियुक्त, खुली भर्तियों की राह

नए अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद आरएएस 2017 सहित कई परीक्षाओं के विज्ञापन जारी होंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 15 Dec 2017, 10:55 PM IST

jaipur

जयपुर। राज्य सरकार ने डॉ. राधे श्याम गर्ग को राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) का चेयरमैन नियुक्त किया है। शुक्रवार देर रात सीएमओ से आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसी के साथ अब प्रदेश में नियुक्तियों की राह खुल जाएगी। 2 मई 1956 को जन्मे डॉ. गर्ग धौलपुर निवासी है। राजस्थान लोक सेवा आयोग में 79 दिन बाद अध्यक्ष का पद भरेगा। इसी के साथ अब प्रदेश में नियुक्तियों की राह खुल जाएगी। आयोग में लंबित शिक्षक भर्ती सैकंड ग्रेड 2016 का परिणाम जारी कर सकेगा। वहीं प्रदेश की प्रतिष्ठित कही जाने वाली परीक्षा आरएएस 2017 का विज्ञापन भी जारी हो सकेगा। जानकारी के अनुसार यह दोनों कार्य अध्यक्ष की नियुक्ति के इंतजार में रुके हुए थे। आयोग ने शिक्षक भर्ती का परीक्षा परिणाम भी तैयार कर रखा है वहीं आरएएस 2017 की अभ्यर्थना भी आयोग को सरकार से मिल चुकी है। विज्ञापन जारी होने के साथ ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।

यह भी पढें : दिनदहाडे चाकू की नोंक पर घर में घुस लूटपाट, पूरी कॉलोनी में फैली दहशत

आचार संहिता के दायरे से बची नियुक्ति

बेरोजगारों के लिए यह खुशखबर है कि आयोग अध्यक्ष की नियुक्ति प्रदेश के तीन स्थानों पर होने वाले उपचुनाव के लिए लगने वाली आचार संहिता के दायरे में आने से बच गई। उपचुनाव के लिए आचार संहिता संभवत: 20 दिसम्बर के आसपास लग जाएगी। यदि इससे पहले नियुक्ति नहीं होती तो यह प्रक्रिया कम से कम दो माह अटक सकती थी।

यह भी पढें : देखते ही देखते बीच सडक पर चलती कार हो गई राख, देखें वीडियो

इन भर्तियों पर रहेगा जोर

आने वाला वर्ष 2018 चुनावी वर्ष होगा। जानकारों के अनुसार सरकार ने इस वर्ष के लिए बंपर रोजगार की घोषणाएं की हैं। इसके तहत एलडीसी 10 हजार 200, वरिष्ठ अध्यापक 11 हजार, पीटीआई 5000, प्रोग्रामर 339, मेडिकल 22032, पशुधन सहायक 478, कॉलेज प्राध्यापक 2300, पीएचईडी 5789, मत्स्य विश्वविद्यालय में 630 पदों की भर्ती लाइन में है। सरकार ने इनकी घोषणा की है। इसके साथ ही अधीनस्थ चयन बोर्ड में भी हजारों भर्तियों को एेलान किया गया है।