17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिनदहाडे चाकू की नोंक पर घर में घुस लूटपाट, पूरी कॉलोनी में फैली दहशत

झोटवाड़ा थाना क्षेत्र के खिरणी फाटक पर हुई वारदात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 15 Dec 2017, 9:39 PM IST

loot

जयपुर। झोटवाड़ा थाना क्षेत्र की हरिनगर कॉलोनी से दिनदहाड़े दो युवक चाकू की नोंक पर तीन लाख का सोना लूट ले गए। वारदात के समय घर पर तीन महिलाएं और एक बच्चा था। दिनदहाड़े हुई वारदात से परिवार सहित पूरी कॉलोनी के लोग दहशत में हैं।

लूट की वारदात हरिनगर स्थित राजकुमार शर्मा के घर हुई। राजकुमार शर्मा और उनका बड़ा बेटा काम पर गए हुए थे। घर पर शर्मा की पत्नी, बेटी शिल्पा, बहू प्रियंका और 13 साल का छोटा बेटा हर्षित घर पर थे। दोपहर को सवा तीन बजे दो युवक घर में घुस आए और शिल्पा को चाकू दिखा कर धमकाया। चाकू से घबराई प्रियंका भाग कर छत पर बने कमरे में पहुंची जहां परिवार के अन्य सदस्य थे। यकायक हुई घटना से घबराए परिजनों ने कमरे के दरवाजे बंद कर लिया। करीब 10 मिनट बाद गेट खोलकर देखा तो नीचे एक युवक निगरानी रख रहा था।

इस पर घर की महिलाओं ने पुन: दरवाजा बंद कर लिया। बाद में परिजनों ने दरवाजा खोला। नीचे के कमरे में आकर देखा तो घर अलमारी आदि का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखी सोने की चार चूड़ी, दो नथ, दो मांग के टीके आदि सामान गायब थे। चाकू दिखाने वाले युवक फरार हो चुके थे। इसके बाद हिम्मत जुटा कर शिल्पा ने वारदात की जानकारी अपने पिता राजकुमार शर्मा को दी।

सीसीटीवी से पकड़ में आ सकते हैं अपराधी
दिनदहाड़े हुई इस लूट के बाद शर्मा के घर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। शर्मा के निवास के पास एक घर में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। पुलिस को उम्मीद है कि लूट को अंजाम देने वाले युवकों की फोटो सीसीटीवी में अवश्य कैद हुई होगी। दिनदहाड़े हुई वारदात से पूरी हरि नगर कॉलोनी में आक्रोश है। लोगों का कहना था कि इस प्रकार से असामाजिक तत्व बैखोफ होकर अपराध करेंगे तो महिलाएं कैसे सुरक्षित रहेंगी।