17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली की युवती से दोस्ती कर की यह हरकत,फिर वायरल कर दी न्यूड वीडियो

रोजगार दिलाने के बहाने एक 19 वर्षीय युवती को एक व्यक्ति मालनपुर लेकर आया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 15 Dec 2017, 8:40 PM IST

girl rape

youth

ग्वालियर। शहर में रोजगार दिलाने के बहाने एक १९ वर्षीय युवती को एक व्यक्ति मालनपुर लेकर आया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात से पूर्व आरोपी ने युवती को नशे की गोली खिला दी थीं। दुष्कर्म के दौरान आरोपी ने युवती के अपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए। जब युवती को होश में आने के बाद अपने साथ हुई घटना की जानकारी हुई तो आरोपी ने उसके फोटो व वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दिए। दिल्ली के ४६८ ए गोविंदपुरी दक्षिण पूर्व निवासी युवती ने शिकायत में पुलिस को बताया कि आरोपी शिब्बू एक माह पूर्व उसे उसके घर से यह कहकर लाया था कि वह उसे नौकरी दिलवा देगा।

यह भी पढ़ें: आपके घर में कैसा आता है दूध,इस ट्रिक से करें शुद्ध है या मिलावटी मिल्क की पहचान

मालनपुर लाने के बाद २१ नवंबर की रात १०:२२ बजे आरोपी ने चाय के साथ नशे की गोली मिलाकर खिला दी। बेहोशी की अवस्था में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इसी दौरान उसका वीडियो भी बना लिया।

यह भी पढ़ें: VIDEO : युवक को ट्रैक्टर चालक ने दी ऐसी मौत,खबर पढ़कर कांपने लगेगी आपकी रूह

युवती को जब अपने साथ हुए दुराचार की जानकारी हुई तो उसने शिकायत कर उसे पुलिस के हाथों पकड़वाने की बात कही जिस पर आरोपी ने उसे धमकाते हुए कहा कि यदि उसने शिकायत की तो वह उसका वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर देगा।

यह भी पढ़ें: तीन बेटे वह भी जेल में बंद,पिता ने भी जेल में ही तोड़ा दम,पढ़ें इस कैदी की स्टोरी

बावजूद इसके युवती ने उसके चंगुल से निकलते ही साहस का परिचय देते हुए पुलिस को शिकायत दर्ज करा दी। बताया जा रहा है कि युवती की वीडियो उसने वायरल कर दी है।

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव से पहले MP में यहां गरमाई राजनीति,अध्यक्ष सीएमओ के साथ,बेटा पार्षदों के संग

पुुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर शुरू कर दिए हैं। युवती को आरोपी के नाम के अलावा उसका पता ठिकाना तक मालूम नहीं है।