जयपुर

जयपुरिया अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेश मंगल ने दिया इस्तीफा, जानें वजह

Jaipuria Hospital News : राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय से जुड़े राजकीय जयपुरिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ. महेश मंगल ने शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा क्यों दिया जानें मामला।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Nov 2024, 12:38 PM IST
Jaipuria Hospital Superintendent Dr Mahesh Mangal Resigned know Reason

Jaipuria Hospital News : राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय से जुड़े राजकीय जयपुरिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ. महेश मंगल ने शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया। डॉ. मंगल अस्पताल में कुप्रबंधन को लेकर विभिन्न जांचों का सामना कर रहे थे। वह 10 दिन पहले विवादों में आए थे, जब उनकी सरकारी कार के ड्राइवर का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें ड्राइवर इमरजेंसी में भर्ती मरीज को इंजेक्शन लगाते दिख रहा था।

छह महीने पहले भी इस्तीफा दिया था

छह महीने पहले भी डॉ. मंगल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, और इस बार भी उन्होंने सरकार को अपना इस्तीफा भेजकर अधीक्षक के पद से हटाने की मांग की है। कुछ दिन पहले, राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. धनंजय अग्रवाल ने अस्पताल का निरीक्षण किया था और अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई थी। इस्तीफे के बारे में डॉ. महेश मंगल ने कहा कि उन्होंने राज्य सरकार को इस्तीफा भेज दिया है और अब इस पर निर्णय सरकार को लेना है।

Updated on:
10 Nov 2024, 12:38 PM IST
Published on: