2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RSOS : राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल बोर्ड से अपडेट, 10वीं-12वीं कक्षा की परीक्षा का टाइम टेबल जारी

RSOS Update : राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षा 25 नवंबर से होंगी। 10वीं-12वीं की परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 9 Nov 2024, 11:26 AM IST

Rajasthan State Open School Board New Update 10th-12th Class Examination Time Table Released

RSOS Update : राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल बोर्ड की 10वीं-12वीं के परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की दसवीं और बारहवीं की अक्टूबर-नवंबर में होने वाली परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। स्टेट ओपन स्कूल की सचिव अरुणा शर्मा की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 25 नवंबर से निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होंगी।

16 दिसंबर तक चलेंगी 12वीं की परीक्षाएं

स्टेट ओपन स्कूल की सचिव अरुणा शर्मा ने बताया कि बारहवीं की परीक्षाएं 16 दिसंबर तक चलेंगी। वहीं दसवीं की परीक्षाएं 13 दिसंबर को समाप्त होंगी। बारहवीं तथा दसवीं की प्रायोगिक परीक्षाएं भी 25 नवंबर से 16 दिसंबर की अवधि में ही होंगी। ओपन बोर्ड की बारहवीं की परीक्षाएं 27 नवंबर तथा 5 दिसंबर को दो पारियों में होंगी।

यह भी पढ़ें :राजस्थान में जल्द शुरू होगा सस्ती बिजली का उत्पादन, बस करें थोड़ा इंतजार

एसएसओ आइडी से डाउनलोड करें प्रवेश-पत्र

स्टेट ओपन स्कूल की सचिव अरुणा शर्मा ने बताया कि परीक्षार्थियों को अपना प्रवेश-पत्र अपनी एसएसओ आइडी से डाउनलोड करना होगा। उन्हें परीक्षा में अपने प्रवेश-पत्र के साथ एक फोटोयुक्त मूल प्रमाण-पत्र साथ लाना होगा। परीक्षा कार्यक्रम ओपन बोर्ड की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें :Rajasthan News : किसानों की बल्ले-बल्ले, कृषि-अकृषि ऋणों के ब्याज पर मिलेगा भारी अनुदान, आदेश जारी