जयपुर

जयपुर में चला JDA का बुलडोजर, 60 फीट रोड पर हटाए 125 अतिक्रमण; 7 बीघा में बसी अवैध कॉलोनी भी ध्वस्त

Jaipur Bulldozer Action: जेडीए की प्रवर्तन शाखा, ग्रेटर नगर निगम और यातायात पुलिस ने राजधानी जयपुर में सामूहिक अभियान चलाकर सड़क सीमा को अतिक्रमण से मुक्त कराया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Oct 2025, 12:00 PM IST
jda-news-1
बुलडोजर से अतिक्रमण हटाते हुए। फोटो: पत्रिका

जयपुर। जेडीए की प्रवर्तन शाखा, ग्रेटर नगर निगम और यातायात पुलिस ने राजधानी जयपुर में सामूहिक अभियान चलाकर सड़क सीमा को अतिक्रमण से मुक्त कराया। गोपालपुरा बाइपास को महेश नगर से जोड़ने वाली 60 फीट चौड़ी सड़क पर यह कार्रवाई की गई।

सड़क के दोनों ओर करीब दो किलोमीटर क्षेत्र में लगभग 125 स्थानों पर स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण पाए गए। कार्रवाई के दौरान अत्यधिक लंबाई में बनाए गए चबूतरे, सीढ़ियां और रैम्प तोड़ दिए गए। इसके अलावा थड़ियां, ठेले, बांस-तंबू, तिरपाल और होर्डिंग भी हटाए गए।

अवैध कॉलोनी भी ध्वस्त

जेडीए ने आगरा रोड स्थित ग्राम बस्सी में सात बीघा क्षेत्र में विकसित की जा रही एक वेयरहाउस योजना को भी ध्वस्त किया। यहां जेडीए ने 21 अक्टूबर को भी कार्रवाई की थी। भूमाफिया ने नाले की सरकारी जमीन को अपनी योजना में शामिल कर लिया था, जिसे जेडीए ने अतिक्रमण से मुक्त कराया।

Also Read
View All
घर के अंदर चाबी, बाहर चोरी हो गई गाड़ी, कीलैस एंट्री वाली लग्जरी कारें चोरों के निशाने पर

राजस्थान विश्वविद्यालय के कॉलेज में फ्रेशर पार्टी की मांग पर बवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह चूंडावत ने हटाई प्रिंसिपल की कुर्सी

पंचायत चुनाव के नतीजों से भाजपा आलाकमान नाराज, राजस्थान के दिग्गज नेताओं को दिल्ली तलब कर लिया आड़े हाथ

Rajasthan UP Zila Pramukh Chunav Live: बीकानेर में कांग्रेस के मदन चौहान बने ​उप जिला प्रमुख, जानिए किस जिले में कौन जीता

Rajasthan Zila Pramukh Result: हनुमान बेनीवाल के गढ़ में खेल? क्रॉस वोटिंग से जीती भाजपा, 1 वोट ने बदल दी बाजी, आरएलपी में बड़ी सेंध