जयपुर

JDA Big Facility : JDA का बड़ा फैसला, अब किराए पर देगा जमीन, जनता को मिलेगी पार्किंग की समस्या से राहत, जानें कैसे

JDA Big Facility : जयपुर की जनता की सुविधा के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने नई पहल शुरू की है। JDA अब खाली पड़े भूखंडों को किराए पर देगा। जानें पूरा मामला।

2 min read
ग्राफिक्स फोटो पत्रिका

JDA Big Facility : जयपुर की जनता की सुविधा के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने नई पहल शुरू की है। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की खाली पड़े भूखंडों पर अब पार्किंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही इन भूखंडों पर मेले भी सजाए जा सकेंगे। जेडीए ने इस सुविधा को ऑनलाइन कर दिया है। इससे पार्किंग जैसी समस्या से राहत मिलने के साथ-साथ जेडीए के राजस्व में बढ़ोतरी की उम्मीद है। जेडीए की वेबसाइट पर एसएसओआइडी के जरिए बुकिंग प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।

अब शहर के विभिन्न क्षेत्रों में खाली पड़े जेडीए के भूखंडों को अल्प अवधि (अधिकतम 90 दिन) के लिए किराए पर दिया जाएगा। आवेदक यदि अवधि बढ़ाने का आवेदन करेगा तो उसे बढ़ाया जा सकेगा। पक्का निर्माण करना अवैध होगा। इस योजना के तहत सामाजिक, धार्मिक और व्यावसायिक आयोजन किए जा सकेंगे।

ये भी पढ़ें

Pachpadra Refinery Fire : ‘पीएम मोदी की विजिट के पहले लगी आग…’, अशोक गहलोत ने उठाए कई गंभीर सवाल

जमीन का व्यावसायिक-गैर-व्यावसायिक उपयोग

व्यावसायिक गतिविधियां : साइट ऑफिस, मेंटेनेंस स्टोरेज, प्रदर्शनी, कार वॉशिंग, स्टोन एवं मार्बल विक्रय, गेम जोन, सर्कस आदि।
गैर-व्यावसायिक उपयोग : सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम, सामूहिक विवाह, सरकारी एवं अर्द्ध-सरकारी संस्थाओं की गतिविधियाँ, शैक्षणिक संस्थानों के कार्यक्रम, अस्थायी पार्किंग तथा नर्सरी जैसी गतिविधियाँ।

प्रतिदिन के आधार पर शुल्क निर्धारण

व्यावसायिक उपयोग
अवधि (दिन)- प्रति दिवस राशि (₹)
1 से 3 - 11,507
4 से 7 - 10,685
8 से 90- 9,863
भूखंड का क्षेत्रफल : 1,000 वर्ग मीटर
आरक्षित दर : 30,000 रुपए

गैर-व्यावसायिक उपयोग

अवधि (दिन) - प्रति दिवस राशि (₹)
1 से 3 - 5,753
4 से 7- 5,342
8 से 90- 4,932
भूखंड का क्षेत्रफल : 1,000 वर्ग मीटर
आरक्षित दर : 15,000 रुपए।

आवेदन प्रक्रिया

1- राजस्थान का कोई भी निवासी, पंजीकृत संस्था, समाज या व्यावसायिक इकाई आवेदन कर सकती है।
2- आवेदन के साथ पैन और आधार कार्ड की प्रति अनिवार्य होगी।
3- आवेदन शुल्क 500 रुपए तय किया गया है (नॉन-रिफंडेबल)।
4- बुकिंग की स्वीकृति के समय आवेदक को तय किराया एकमुश्त जमा कराना होगा तथा कुल राशि का 10 फीसदी धरोहर राशि के रूप में जमा करनी होगी।

इससे ये फायदा होगा

इससे जयपुर की आम जनता को पार्किंग की सुविधा आसानी से मिलेगी, जिससे शहर में ट्रैफिक जाम और पार्किंग की समस्या काफी हद तक कम होगी। मेले, सामाजिक और धार्मिक आयोजनों के लिए सस्ते व आसान विकल्प उपलब्ध होंगे, जिससे स्थानीय व्यापारियों और आयोजकों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही जेडीए को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा, जो शहर के विकास कार्यों में उपयोगी साबित होगा। यह पहल पर्यावरण अनुकूल भी है क्योंकि खाली प्लॉटों का बेहतर उपयोग होगा। कुल मिलाकर, यह योजना जयपुर को अधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

ये भी पढ़ें

Mandore Superfast Train : 1 मई से मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का बदल जाएंगा नंबर, सालासर सुपरफास्ट पर आया नया अपडेट
Published on:
21 Apr 2026 08:21 am
Also Read
View All