
कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत। फोटो - ANI
Pachpadra Refinery Fire : बालोतरा जिले में स्थित पचपदरा रिफाइनरी की ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रो रसायन परिसर की मुख्य यूनिट आज पीएम नरेंद्र मोदी उद्घाटन करने वाले थे। पर सोमवार उस यूनिट में आग लग गई थी। जिसके बाद एचआरआरएल परिसर में हड़कंप मच गया। इस पर कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत लगातार प्रतिक्रियाएं दी। पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने की घटना पर मीडिया को प्रतिक्रिया देते हुए अशोक गहलोत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि देखिए पूरा राजस्थान बहुत चिंतित हो गया जब सुना कि आग लगी है वहां पर और धीरे- धीरे पब्लिक में जो रिएक्शन भी है और ये उत्सुकता भी है कि आग क्यों लगी?
अशोक गहलोत ने आगे लिखा कि क्योंकि जहां पीएम खुद आ रहे हों और उस परियोजना में एक दिन पहले ऐसी घटना हो जाए तो स्वाभाविक है लोग चिंतित होंगे। अब HPCL राजस्थान रिफाइनरी मैनेजमेंट की ड्यूटी है कि वो पता करें कि आग लगने के क्या कारण रहे होंगे और आवश्यकता हो तो भारत सरकार या राजस्थान सरकार सोचे कि कोई अगर उसकी उच्च स्तरीय जांच करवानी है तो वो करवाएं। पीएम की विजिट के पहले आग लग जाए तो कई तरह के प्रश्न खड़े हो जाते हैं।
अशोक गहलोत ने लिखा कि इस रिफाइनरी का काम 2013 में हमने प्रारंभ कराया था। सोनिया गांधी भी आई थीं, वीरप्पा मोइली आए थे, दुर्भाग्य से बाद में राजनीति ऐसी हुई कि चार साल तक बंद पड़ा रहा प्रोजेक्ट। फिर दो तीन साल और लग गए। अनफॉर्चूनेटली ये कभी का पूरा हो जाता पर दुर्भाग्य से हो नहीं पाया। अब उम्मीद जगी थी अब तो कल उद्घाटन, उसके बाद में उत्पादन और उसके बाद में राजस्थान के लोगों को सुकून मिलेगा।
अशोक गहलोत ने लिखा कि स्टेट गवर्नमेंट को टैक्स मिलेगा, रेवेन्यू मिलेगी और रोजगार बढ़ेंगे। पेट्रोकेमिकल कांप्लेक्स साथ बना है और यह देश की आधुनिकतम रिफाइनरी है, तो बहुत बड़ी हमारे लिए गर्व की बात होनी चाहिए थी। तो मैं समझता हूं कि उच्चस्तरीय जांच भी हो तो कोई बुरा नहीं है।
मीडिया द्वारा प्रश्न कि रिफाइनरी के लोकार्पण की और प्रतीक्षा करनी पड़ेगी का जवाब में अशोक गहालेत ने कहाकि अब पता नहीं आग में कितना नुकसान हुआ है, किस तरह का हुआ है, कितने दिन में, 10 दिन में, एक महीने में कब शुरू करें, वो मैनेजमेंट बता सकता है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रिफाइनरी में आग लगने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों और रिफाइनरी प्रबंधन से वार्ता कर स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अब स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है। सुरक्षा मानकों को सर्वोपरि रखते हुए प्रधानमंत्री का प्रस्तावित दौरा फिलहाल स्थगित किया गया है। इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन कार्यक्रम से ठीक एक दिन पहले लगी आग ने जयपुर से पचपदरा और दिल्ली तक हलचल मचा दी। आग लगते ही रिफाइनरी और पीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। आखिरकार शाम को आग पर काबू पाने और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से पीएम का दौरा स्थगित किए जाने की घोषणा के बाद चर्चाओं और अफवाहों पर विराम लगा।
एचपीसीएल ने बयान जारी कर कहा कि पचपदरा स्थित रिफाइनरी परिसर के कूड डिस्टिलेशन यूनिट सेक्शन में आग लगी थी। प्रारंभिक जांच में हीट एक्सचेंजर सर्किट के एक वाल्व फ्लैंज से हाइड्रोकार्बन रिसाव को कारण माना जा रहा है। आग हीट एक्सचेंजर स्टैंक तक सीमित रही।
सीडीयू, वीडीयू और अन्य इकाइयों को तुरंत अलग कर दिया गया था। सभी इकाइयां संरचनात्मक रूप से सुरक्षित हैं और अन्य हिस्सों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
Updated on:
21 Apr 2026 07:40 am
Published on:
21 Apr 2026 07:38 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
