जयपुर

Jaipur: जेडीए-ग्रेटर निगम का बड़ा एक्शन, सड़क सीमा से हटाए अतिक्रमण, 5 बीघा जमीन पर बसाई अवैध कॉलोनी ध्वस्त

Jaipur Buldozer Action: जेडीए और ग्रेटर निगम ने झोटवाड़ा बोरिंग चौराहे से लेकर कांटा-पंखा चौराहे तक संयुक्त कार्रवाई की।

less than 1 minute read
Jun 22, 2025
जयपुर में जेडीए और ग्रेटर निगम की संयुक्त कार्रवाई। फोटो: पत्रिका

जयपुर। जेडीए और ग्रेटर निगम ने शनिवार को झोटवाड़ा बोरिंग चौराहे से लेकर कांटा-पंखा चौराहे तक संयुक्त कार्रवाई की। दोनों दस्तों ने करीब 300 मीटर सड़क को अतिक्रमण से मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान सभी अवैध निर्माण हटा दिए।

हालांकि, पूर्व में भी यहां पर कार्रवाई हुई थी। इसके बाद कई लोगों ने अपने स्तर पर ही निर्माण हटा लिए थे। निगम अधिकारियों की मानें तो उक्त सड़क 160 फीट चौड़ी है। कई जगह मौके पर 100 से 120 चौड़ी सड़़क है। इसकी वजह से लोगों को आवाजाही में दिक्कत होती है।

यहां अवैध कॉलोनी ध्वस्त

जेडीए ने बस्सी में चालीसा की ढाणी में पांच बीघा कृषि भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त की। ग्राम ईशरावाला में चार बीघा कृषि भूमि पर पराक्रम नगर नाम से कॉलोनी सृजित की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान सभी अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए।


यह भी पढ़ें

Also Read
View All
राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नियुक्तियों का मामला: पहले के 200 आवेदनों पर अब तक फैसला नहीं, तीसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू

पत्रिका प्री-बजट संवाद में वक्ता बोले… ‘मेट्रो विस्तार, नो-पार्किंग जोन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करने और आधारभूत सुविधाओं की जरुरत’

सेना के जवानों के बच्चों को पढ़ाई में बड़ी राहत, शहीदों के परिवारों को पूरी फीस से छूट, नई पहल से मिलेगा सहारा

Rajasthan State Highway: राजस्थान के इस स्टेट हाईवे की बदल जाएगी सूरत, 30 करोड़ होंगे खर्च, जयपुर को बड़ा फायदा

पार्किंग पर पर्ची पॉलिसीः दर-दर अलग दर…हर जगह एक ही ठसका-यहां तो यही रेट लगेगी

अगली खबर