जयपुर

Bhajanlal Govt One Year: जनता को नए घर का तोहफा, जेडीए आज लॉन्च करेगा तीन नई आवासीय योजना

Jaipur New Housing Scheme: भजनलाल सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर जेडीए आज तीन नई आवासीय योजनाएं लॉन्च करने जा रहा है। इन योजनाओं का शुभारंभ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Dec 2024, 8:02 AM IST
JDA

Jaipur News: जयपुर। भजनलाल सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर जेडीए आज तीन नई आवासीय योजनाओं को लॉन्च करेगा। ये योजनाएं जवाहर कला केंद्र में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा लॉन्च की जाएंगी। करीब चार वर्षों के बाद जेडीए इन योजनाओं को लेकर आ रहा है।

जेडीए अधिकारियों के अनुसार, इन योजनाओं में कुल 756 भूखंड शामिल हैं। जेडीसी आनंदी ने बताया कि इन भूखंडों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे और लॉटरी के जरिए आवंटन किया जाएगा।

यहां हैं योजनाएं

जोन-12 : कालवाड़ रोड पर चक पीथावास में अटल विहार आवासीय योजना विकसित की गई है। योजना में आवेदन 18 दिसम्बर से कर सकेंगे। इस योजना में 284 भूखंड हैं। लॉटरी 29 जनवरी को निकाली जायेगी।

जोन-10 : गोविन्दपुरा-रोपाड़ा (न्यू हैरिटेज सिटी) में गोविन्द विहार आवासीय योजना के लिए 25 दिसंबर से आवेदन कर सकेंगे। यहां 202 भूखंड हैं। 05 फरवरी को लॉटरी निकाली जाएगी।

जोन-10 : खोरी-रोपाड़ा (न्यू हैरिटेज सिटी) में पटेल नगर आवासीय योजना में 14 जनवरी से आवेदन कर सकेंगे। इसमें 270 भूखंड है।

इसकी लॉटरी 24 फरवरी को निकली जाएगी।