जयपुर

ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के चुनाव 25 को, यूनाइटेड और वॉइस ग्रुप ने उतारे अपने पैनल

ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के 25 मई को चुनाव होने जा रहे हैं। ज्वैलर्स एसोसिएशन जनोपयोगी भवन, जनता कॉलोनी में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान किया जाएगा।

2 min read
May 23, 2024

Jaipur News : ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के 25 मई को चुनाव होने जा रहे हैं। ज्वैलर्स एसोसिएशन जनोपयोगी भवन, जनता कॉलोनी में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान किया जाएगा। दो घंटे ब्रेक के बाद शाम 7 बजे से काउंटिंग शुरू हो जाएगी। देर रात तक परिणाम जारी होने की संभावना है।

इस बार ज्वैलरी उद्योग और व्यापार से जुड़े 7 हजार 46 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर 15 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे। अध्यक्ष और महासचिव का चुनाव भी मतदान के दौरान ही तय हो जाएगा, लेकिन बाकी पदाधिकारियों का चुनाव जीतने वाले सदस्यों में से अध्यक्ष-महासचिव मिलकर करते हैं। इस बार मुख्य मुकाबला वॉइस ऑफ ज्वैलर्स ग्रुप और यूनाइटेड ज्वैलर्स ग्रुप के बीच है।

यूनाइटेड ग्रुप का घोषणा पत्र

  • जयपुर में जेम्स-ज्वैलरी ट्रेड एंड इंडस्ट्री को आगे बढ़ाना।
  • सबसे पहले जेम बोर्स भवन को जल्द से जल्द तैयार कराने के साथ जस और जेईए अवॉर्ड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लेकर जाना।
  • देश के एकमात्र ज्वैलर्स एसोसिएशन जेमस्टोन शो को देश के अन्य शहरों में आयोजित करना।
  • थाईलैंड की तर्ज पर जयपुर में भी ज्वैलरी का वीकेंड मार्केट लगाया जाना।
  • जेम स्टोन कटिंग और पॉलिशिंग के लिए आधुनिक ट्रेनिंग स्कूल की स्थापना करना।
  • इस बार ज्वैलरी शो का दायरा 30 प्रतिशत तक बढ़ाना। इसमें बूथ की संख्या को 128 से बढ़ाकर 170 तक लेकर जाना है।

वॉइस ऑफ ज्वैलर्स गुट का घोषणा पत्र

  • जयपुर ज्वैलरी ट्रेड, मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट को आगे लेकर जाना प्राथमिकता।
  • एसोसिएशन सदस्यों की नए सिरे से केवाइसी, फर्म की जगह व्यक्ति को वोटिंग का अधिकार।
  • जेम बोर्स को जल्द तैयार कर 20 साल से जिन सदस्यों की राशि जमा है उन्हें बुकिंग में प्राथमिकता।
  • ज्वैलरी शो जस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और ऊंचाई पर ले जाना।
  • जौहरी बाजार में एसोसिएशन कार्यालय में हॉलमार्क सेंटर भी खोलना।
  • 2026 में एसोसिएशन के चुनाव मई की भीषण गर्मी की जगह मार्च तक कराने का प्रयास करना।
  • एमएसएमई से जुडी ज्वैलरी सेक्टर की परेशानियों को सरकार तक पहुंचाना। आवश्यकता पड़ी तो आंदोलन करना।
Updated on:
23 May 2024 08:17 am
Published on:
23 May 2024 08:16 am
Also Read
View All

अगली खबर