जयपुर

भजनों की गूंज और नृत्य की छटा से सजेगी झूला महोत्सव की शाम

Aug 27, 2026
Rajasthan

गोपालजी महाराज मंदिर झिलाय में कल समापन
निवाई. गोपालजी महाराज मंदिर झिलाय में चल रहे 15 दिवसीय झूला महोत्सव का समापन 28 अगस्त को भक्ति, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच होगा। समापन समारोह को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में पूरी कर ली गई हैं। गोपाल मंडल पदयात्रा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट बनवारीलाल यादव ने बताया कि झूला महोत्सव के समापन पर भजन संध्या का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि समापन समारोह के दौरान भगवान गोपालजी की आकर्षक झांकी सजाई जाएगी। मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान भी होंगे।
फोटोकेप्शन
एनई2608सीए-निवाई. भगवान गोपाल की सजी झांकी।

Updated on:
03 Sept 2026 06:13 pm
Published on:
27 Aug 2026 06:00 am