जयपुर

Jaipur Literature Festival 2024 : एक फरवरी से शुरू होगा जेएलएफ, दीया कुमारी करेंगी उद्घाटन

JLF 2024 : जयपुर। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) का 17वां संस्करण 1 फरवरी से शुरू होगा। यह पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और भव्य होगा। गुलाबी नगरी जाने-माने लेखकों, वक्ताओं, विचारकों और अन्य लोगों की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

less than 1 minute read
Jan 31, 2024
JLF 2024
Jaipur Literature Festival 2024 : एक फरवरी से शुरू होगा जेएलएफ, दीया कुमारी करेंगी उद्घाटन

JLF 2024 : जयपुर। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) का 17वां संस्करण 1 फरवरी से शुरू होगा। यह पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और भव्य होगा। गुलाबी नगरी जाने-माने लेखकों, वक्ताओं, विचारकों और अन्य लोगों की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। पांच दिनों तक चलने वाला इस फेस्टिवल का आयोजन इस साल होटल क्लाक्र्स आमेर में आयोजित किया जाएगा। इस भव्य साहित्यिक समारोह में 550 से अधिक लेखक, वक्ता और कलाकार भाग लेंगे और 16 भारतीय और 8 अंतरराष्ट्रीय भाषाएं प्रस्तुत की जाएंगी।

भारतीय भाषाओं में हिंदी, कन्नड़, उर्दू, असमिया, अवधी, बंगाली, कश्मीरी, कुरुख, मलयालम, उडिय़ा, पंजाबी, राजस्थानी, संस्कृत, तमिल, टोडा और बंजारा भाषा-लामानी (लंवाडा) शामिल हैं। इस वर्ष भी फेस्टिवल की डेकोर थीम 'उत्सव' रखी गई है। फेेस्टिवल के पहले दिन की शुरुआत उद्घाटन समारोह से होगी, जिसमें उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी मुख्य अतिथि होंगी।

इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपाल कृष्ण गांधी का मुख्य संबोधन होगा। पहले दिन गुलजार, अमीश, रघुराम राजन, अजय जड़ेजा, चिन्ना बनर्जी दिवाकरनी, पवन के. वर्मा सहित कई प्रमुख वक्ता शिरकत करेंगे। फेस्टिवल के पहले दिन 40 सत्र होंगे, जो क्लाक्र्स के फ्रंट लॉन, बैठक, मुगल टेंट, चारबाग और दरबार हॉल में होंगे।

Published on:
31 Jan 2024 08:23 pm