जयपुर

राजस्थान विधानसभा में फिसली जोगाराम पटेल की जुबान, नेता प्रतिपक्ष जूली से हुई तीखी नोक-झोंक, फिर मांगी माफी

Rajasthan Assembly: मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि मेरा कोई मकसद नहीं था कि किसी की मान-मर्यादा को ठेस पहुंचे। न ही भविष्य में ऐसा करूंगा। मैं चाहता हूं की मेरे साथ मान-समान हो और दूसरे को मुझसे भी अधिक मान-समान मिले।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Feb 2025, 8:44 AM IST
Jogaram Patel

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने नेता प्रतिपक्ष जूली की तरफ देखते हुए असंसदीय शब्द (हो गया बहुत हो गया…साले) बोल दिया। इस पर विपक्ष पटेल से माफी मांगने पर अड़ गया। पटेल और जूली के बीच तीखी नोक-झोंक हुई। जूली व अन्य कांग्रेस विधायक देवनानी के कमरे में पहुंचे और कड़ी आपत्ति जताई।

डोटासरा ने जताई आपत्ति

गोविन्द डोटासरा ने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए पटेल के जूली के लिए असंसदीय भाषा पर आपत्ति जताई। इस पर मंत्री पटेल ने कहा कि मेरा कोई मकसद नहीं था कि किसी की मान-मर्यादा को ठेस पहुंचे। न ही भविष्य में ऐसा करूंगा। मैं चाहता हूं की मेरे साथ मान-समान हो और दूसरे को मुझसे भी अधिक मान-समान मिले। लो (धारा) में बोलते हुए कह दिया हो, लेकिन मेरा जान-बूझकर कोई इरादा नहीं था। इसलिए इसे डिलीट करवा दीजिए। भविष्य में किसी के प्रति कोई असमान की भावना नहीं होगी। इसके लिए सॉरी फील करता हूं।

यह वीडियो भी देखें

वहीं दूसरी तरफ सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मंत्री गहलोत कहते हुए नजर आ रहे है कि ‘हमारी सरकार तो पर्ची से ही चल रही है’। पाली की ग्राम पंचायत लाबिया में हुए एक कार्यक्रम के दौरान उनका यह बयान सामने आया। कांग्रेस ने मंत्री गहलोत के इस बयान वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर कर चुटकी ली है। एक्स पर लिखा कि ‘अब तो खुद सरकार के मंत्री कह रहे हैं कि भाजपा सरकार पर्ची से चलती है’।

Updated on:
4 Feb 2025, 8:44 AM IST
Published on: