जयपुर

कांग्रेस मंत्री का बयान, ‘जयपुर में नहीं बदलेंगे प्रत्याशी’, ज्योति खंडेलवाल को बनाया जा रहा षड्यंत्र का शिकार

भाजपा पर भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ षड्यंत्र के तहत इस तरह का प्रचार किया जा रहा है...
2 min read
Apr 08, 2019
Jyoti Khandelwal

जयपुर।

परिवहन मंत्री एवं कांग्रेस जयपुर शहर अध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास ( pratap singh khachariyawas ) ने कहा कि कांग्रेस जयपुर शहर में अपना प्रत्याशी नहीं बदलेगी। वे रविवार को शहर के वार्ड अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा पर भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ षड्यंत्र के तहत इस तरह का प्रचार किया जा रहा है। उम्मीदवार बदलने को लेकर कांग्रेस में कोई चर्चा नहीं है। शहर अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सोमवार से जयपुर शहर के सभी वार्डों में घर घर जाकर देश बचाओ अभियान शुरू करने का आह्वान किया।


गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों ( lok sabha election 2019 ) में जयपुर शहर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति खंडेलवाल ( Mayor jyoti khandelwal ) की कथित स्टिंग वीडियो सामने आने के बाद पार्टी के संचार विभाग के राष्ट्रीय प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि निजी चैनल के स्टिंग में जयपुर शहर से कांग्रेस प्रत्याशी खंडेलवाल का नाम आने को लेकर पार्टी आलाकमान इस पर अवश्य संज्ञान लेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से अपील करते हैं कि जो भी नेता ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाएं, उन पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए।


ज्योति ने कहा दिल्ली गई ही नहीं, मैं तो जयपुर में थी
कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति खंडेलवाल ने स्टिंग को बताया है। उन्होंने कहा कि २५ मार्च को वो दिल्ली गई ही नहीं थी। वह इस दिन जयपुर में ही एक कार्यक्रम में उपस्थित थी। कार्यक्रम की न्यूज पेपर में कवरेज आई थी और न्यूज पेपर में फोटो भी प्रकाशित हुई है। यह कथित स्टिंग फर्जी है, उन्हें बदनाम करने के लिए बनाया गया है।

स्टिंग करने वालों ने पुलिस से बात करने से किया मना
ज्योति खंडेलवाल की कथित स्टिंग की सीडी सामने आने के बाद जयपुर कमिश्नरेट पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस ने चुनाव आयोग के निर्देश पर ज्योति खंडलेवाल के बयान लिए। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मामले की जांच कर रिपोर्ट निर्वाचन विभाग को भेज दी है। विभाग ने इस रिपोर्ट को भारत निर्वाचन आयोग को भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने स्टिंग करने वालों से भी संपर्क किया, लेकिन उन्होंने पुलिस से बात करने से मना कर दिया। ज्योति के बयानों के बाद अब पुलिस स्टिंग के वीडियों की एफएसएल जांच भी कराएगी।

Read Latest Rajasthan News in Hindi on Patrika. Also know about Rajasthan Lok Sabha Election Results 2019 News. Jaipur News और साथ ही दूसरे शहरों से जुडी ख़बरें पढ़ने के लिए बने रहिये हमारे साथ।

Updated on:
08 Apr 2019 10:47 am
Published on:
08 Apr 2019 09:20 am