जयपुर

‘सबने वसुंधरा सरकार को क्लीन चिट दी है, फिर किस बात का अनशन, सचिन पायलट माफी मांगें’

Rajasthan Politics: भाजपा विधायक कालीचरण सराफ ने कहा कि सचिन पायलट या तो माफी मांगे या यह साबित करें कि पिछली भाजपा सरकार में हुए कथित अवैध खनन का पैसा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचा है।
2 min read
• •
Updated: 12 Apr 2023, 4:32 PM IST
sachin_raje.jpg

Rajasthan Politics: भाजपा विधायक कालीचरण सराफ ने कहा कि सचिन पायलट या तो माफी मांगे या यह साबित करें कि पिछली भाजपा सरकार में हुए कथित अवैध खनन का पैसा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचा है। पायलट ने मुख्यमंत्री को जो पत्र लिखा, उसमें कहा गया है कि राजस्थान में अवैध खनन का पैसा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच रहा है।

सराफ ने कहा कि पायलट ईमानदार और देश को समर्पित भाजपा शीर्ष नेतृत्व को ललकारने की हिमाकत न करें। भाजपा शीर्ष नेतृत्व के उच्च आदर्शों का तो देश में ही नहीं पूरी दुनिया में डंका बज रहा है। उन्होंने कहा है कि चाहे माथुर आयोग हो या क़ालीन मामले में सुप्रीम कोर्ट। सब ने वसुंधरा सरकार को क्लीन चिट दी है,फिर किस बात का अनशन?

सचिन पायलट के अनशन पर आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश सरकार को घेरा है। पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा कि पायलट कोई नई बात नहीं कह रहे हैं। हमारी पार्टी हर मंच से राजस्थान में भ्रष्टाचार की बात कह रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जयपुर में तिरंगा यात्रा में कहा था कि वसुंधरा और गहलोत में गहरा गठजोड़ है। जब गहलोत की सरकार पर आंच आती है तो वसुंधरा अपने एमएलए भेज देती हैं।

जब वसुंधरा पर आंच आती है तो गहलोत पूरी सरकार लगा देते हैं। भ्रष्टाचार का मुद्दा देश के लिए बड़ा है। देश से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सबको आगे आना होगा। पायलट के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के सवाल पर मिश्रा ने कहा कि सरकार के साढ़े चार साल बीतने के बाद यह मुद्दा उठा है। अचानक चुनाव आए तो भ्रष्टाचार पर नींद खुली है। जहां तक सचिन की बात है तो उनको पहल करनी चाहिए। मैं अरविंद केजरीवाल से बात करूंगा और जो निर्णय होगा उन्हें बताऊंगा।

Published on: