जयपुर

करणपुर विधानसभा सीट चुनाव: चुनाव के दौरान टीटी को मंत्री बनाने के खिलाफ कांग्रेस ने दिया ज्ञापन, कहा- आचार संहिता का हुआ उल्लंघन

Karanpur Assembly Seat Election: करणपुर सीट पर विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को मंत्रिमंडल में शामिल करने पर कांग्रेस ने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jan 2024, 9:45 AM IST
surendra_pal_singh_tt.jpg

Karanpur Assembly Seat Election: करणपुर सीट पर विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को मंत्रिमंडल में शामिल करने पर कांग्रेस ने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया है। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने इसके विरोध में प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के नाम से रविवार को चुनाव आयोग को ज्ञापन दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को कहा कि ये वोटर को प्रभावित करने का कदम है। करणपुर सीट पर 5 जनवरी को वोटिंग है। कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन होने पर इस सीट पर चुनाव स्थगित हो गया था और अब चुनाव कराया जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को चुनाव के बीच ही शनिवार को मंत्री बना दिया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि भाजपा न संविधान को मानती है, न चुनाव आयोग को मानती है। केंद्र सरकार ने चुनाव आयोग को कमजोर करने का बिल पास करवाया था, ताकि मनमर्जी कर सकें। ज्ञापन देने वालों में पूर्व मंत्री डॉ. रघु शर्मा, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, कांग्रेस महासचिव (संगठन) ललित तूनवाल, राम सिंह कस्वां, जसवंत गुर्जर आदि नेता थे।

Published on: