जयपुर

Ahmedabad Plane Crash: शादी के बाद डॉक्टर पति से मिलने लंदन जा रही थी राजस्थान की खुशबू कंवर, उड़ान भरते ही हादसे की शिकार

Ahmedabad Plane Crash: बालोतरा की नवविवाहिता खुशबु कंवर राजपुरोहित भी थी विमान में सवार, शादी के बाद पति से मिलने जा रही थी लंदन
2 min read
Air India Plane Crash Update
फोटो पत्रिका

जयपुर। Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में राजस्थान के अब तक पांच यात्रियों के होने की पुष्टि हो चुकी है। इनमें चार यात्री उदयपुर और एक यात्री बालोतरा की बताई जा रही है। यात्रियों में एक नवविवाहिता और दो बच्चे भी शामिल है। यात्रियों के बारे में अभी तक कोई ज्यादा जानकारी तो नहीं मिल सकी है। वहीं हादसे के बाद परिजन काफी चिन्तित है।

गौरतलब है कि एयर इंडिया का यात्री विमान AI 171 गुरुवार दोपहर अहमदाबाद के मेघानी नगर में क्रैश हो गया। यह विमान लंदन जा रहा था। हादसे के समय विमान में कुल 242 यात्री और क्रू मैम्बर सवार थे।

लंदन में डॉक्टर पति के पास जा रही थी खुशबू

बालोतरा जिले के अराबा दुदावता की रहने वाली खुशबू कंवर पुत्री मदनसिंह राजपुरोहित भी विमान में यात्रा कर रही थी। खुशबू का विवाह 18 जनवरी को हुआ था। खुशबू के पति विपुल सिंह राजपुरोहित लंदन में चिकित्सक है। वे यहां लूणी विधानसभा के खाराबैरा पुरोहितान के रहने वाले हैं।

शादी के बाद पहली बार जा रही थी लंदन

खुशबू शादी के बाद पहली बार लंदन जा रही थी। इससे पहले वह अपने ससुराल में रही थी। खुशबू का वीजा के कागजात पूरा होने पर वह अपने पति के पास लंदन जाने के लिए बुधवार को गांव से अहमदाबाद के लिए रवाना हुई थी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद से परिजन सहित गांव के लोग भी सदमे में है।

उदयपुर के चार यात्री

वहीं हादसे वाले विमान में चार यात्री उदयपुर के भी है। जिनमें रुदेड़ा गांव के वरर्दी चंद्र मेनारिया और रोहिडा गांव के प्रकाश चंद मेनारिया है। इनके अलावा उदयपुर शहर के मार्बल व्यापारी पिंकू मोदी के दो बच्चे भी विमान में सवार थे। जिनके नाम शगुन मोदी और शुभ मोदी बताया जा रहा है। यह लंदन में पढ़ाई करते हैं। अभी इस संबंध में और कोई जानकारी नहीं मिली है।

Updated on:
12 Jun 2025 05:09 pm
Published on:
12 Jun 2025 05:02 pm