23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Ahmedabad Plane Crash: राजस्थान के भी चार यात्री शामिल, बेसुध परिजन घनघना रहे फोन

Ahmedabad Plane Crash: राजस्थान के भी चार यात्री शामिल, बेसुध परिजन घनघना रहे फोन

Air India plane crash in Ahmedabad : एयर इंडिया का यात्री विमान AI 171 क्रैश, विमान में कुल 242 यात्री और क्रू मैम्बर थे सवार, राजस्थान भाजपा ने सभी कार्यक्रम किए निरस्त
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 12 Jun 2025, 6:03 PM IST

ahmedabad plane crash

Photo: ANI

जयपुर। Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद मेंं गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एयरपोर्ट के पास एयर इंडिया का यात्री विमान AI 171 क्रैश हो गया है। विमान मेघानी नगर में हादसे का शिकार हुआ। हादसे के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार नजर आने लगा। यह विमान लंदन जा रहा था। हादसे के समय विमान में कुल 242 यात्री और क्रू मैम्बर सवार थे।

हादसे में राजस्थान के यात्री होने की भी संभावना है। अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार विमान में राजस्थान के चार यात्री सवार थे। ​जिनमें दो उदयपुर ग्रामीण और दो उदयपुर के शहर के बताए जा रहे हैं।

उदयपुर के दो बच्चे

जानकारी के अनुसार दो यात्री उदयपुर जिले के वल्लभनगर तहसील के रहने वाले थे। इनमें रुदेड़ा गांव के वरर्दी चंद्र मेनारिया और रोहिडा गांव के प्रकाश चंद मेनारिया है। इनके अलावा उदयपुर के सहेली नगर निवासी मार्बल व्यवसायी के बेटे शुभ मोदी और बेटी शगुन मोदी भी विमान में सवार थे। दोनों भाई बहन लंदन में पढ़ाई करते हैं।

परिजन चिन्तित

हादसे की सूचना के बाद दोनों यात्रियों के परिजन और ​आस-पास के लोग काफी चिन्तित रहे। वे तत्काल अहमदाबाद के लिए निकल गए। वहीं अन्य जानकार कंट्रोल रूम से जानकारी जुटाने में लगे हुए थे।

राजस्थान भाजपा ने कार्यक्रम किए निरस्त

गुजरात में हुए विमान हादसे के बाद भारतीय जनता पार्टी राजस्थान ने आज होने वाले समस्त राजनीतिक कार्यक्रम निरस्त कर दिया। राजस्थान भाजपा की ओर से यह सूचना एक्स पर दी गई। कार्यक्रम अगली सूचना तक निरस्त किए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी इस घटना पर दु:ख जताया है।