जयपुर

Rajasthan News: खुशी-खुशी बहन और बहनोई से मिलने गया था, लेकिन वापस आया शव, जानकर हर कोई हैरान

Rajasthan News: खुशी-खुशी बहन और बहनोई से मिलने गया था, लेकिन वापस आया शव, जानकर हर कोई हैरान
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 May 2023, 6:10 PM IST
police_1.jpg

Rajasthan News: कोतवाली थाना क्षेत्र के चक महुड़ी डीमिया फला गांव में आवेश में आकर पिता की हत्या करने वाले आरोपित बेटे को आखिरकार पुलिस ने बुधवार को दबोच लिया है। थानाधिकारी सुरेन्द्र सोलंकी ने बताया कि नौ मई 2023 को चक महुड़ी डीमिया फला निवासी शिवा मनात की उसके ही बेटे सुनील ने हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपित मौके पर से फरार हो गया था। पुलिस ने मृतक के बड़े बेटे की रिपोर्ट पर आरोपित की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने छानबीन के दौरान आरोपी बेटे चकमहुड़ी डीमियाफला निवासी सुनिल पुत्र शिवा मनात को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में कांस्टेबल मो. सलीम, अभिषेक व हजारीलाल शामिल थे।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी हत्या के बाद मौके से भाग कर अहमदाबाद चला गया था। पुलिस को मुखबिर से पता लगा कि आरोपित अहमदाबाद में है। इस पर पुलिस अहमदाबाद गई और वहां से दबोचा।

यह था मामला

गौरतलब है कि नौ मई 2023 को शिवा अपनी बहन व बहनोई को मिलने अपने छोटे भाई के घर गया था। इस दौरान उसका बेटा सुनील भी वहां आ गया। सुनील सात दिन से घर नहीं आया था। इस पर पिता ने उसे सात दिन तक घर नहीं आने का कारण पूछा। इस पर पिता-पुत्र में विवाद हो गया। इस दौरान पुत्र ने घर के आंगन में जलते हुए चुल्हे की लकड़ी निकालकर अपने पिता को मार दी। इससे शिवा की मौत हो गई। सुनील हत्या के बाद से भाग गया।

Published on: