जयपुर

किरोड़ी लाल मीणा ने मोदी के सामने रखी ऐसी बात, पीएम बोले- मेरे रहते नहीं होने दूंगा ऐसा काम

किरोड़ी लाल मीणा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात संपन्न हुई...
2 min read
• •
Updated: 6 Apr 2018, 8:29 PM IST
Kirodi Lal Meena meets Prime Minister Narendra Modi

जयपुर।

किरोड़ी लाल मीणा की एंट्री से भाजपा को इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में फायदा हो सकता है। खासकर प्रदेश के पूर्वी हिस्से की सीटों को लेकर पार्टी को फायदा हो सकता है। हम आपको बता दें कि शुक्रवार को किरोड़ी लाल मीणा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात संपन्न हुई। प्रधानमंत्री से मिलकर सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने पुरानी यादों को ताजा किया। प्रधानमंत्री ने डॉ. मीणा को राज्यसभा सांसद बनने की बधाई दी और स्वास्थ्य संबंधी हालचाल पूछे।

READ : अब जेल में सलमान खान होंगे कैदी नंबर 106, मंडरा रहा इस कुख्यात बदमाश का खौफ

एससी, एसटी एक्ट में परिवर्तन पर की चर्चा...
किरोड़ी ने मोदी से कहा की मैं जनता का सेवक हूं। इस मुलाकात में किरोड़ी ने जनता की आवाज उठाई, अधिनियम-1989 पर हाल में आये सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर उठे विवाद को लेकर मोदी के साथ विस्तार से चर्चा की। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से आरक्षित जातियों में पैदा हुई असुरक्षा एवं आशंका की भावना से प्रधानमंत्री को अवगत कराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद मीणा के मुद्दों को गौर से सुना और आश्वासन दिया कि मेरे रहते सरकार दलित-आदिवासी वर्गों का किसी प्रकार अहित नहीं होने देगी।

सांसद किरोड़ी ने मुलाकात को राजस्थान के लिये शुभकारी बताया...
सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने प्रधानमंत्री के साथ हुई अपनी इस मुलाकात को राजस्थान के विकास और दलित-आदिवासी जवानों एवं किसानों के लिये बहुत शुभकारी बताया। उन्होने कहा कि इसके दूरगामी और बेहतर परिणाम सामने आयेंगे।

सीएम राजे- मेरा भाई ‘किरोड़ी‘
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का कहना है कि किरोड़ी से उनका 1980-85 से रिश्ता है। शरीर को थोड़ा सा चीरा लगा दो तो रंग एक ही निकलता है। किरोड़ी मेरे सक्षम भाई हैं। इनके वापस आने से भाजपा को मजबूती मिलेगी।

Published on:
Also Read
View All
दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना

‘मैं उस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी था’, सोनिया गांधी के PM पद त्यागने के दिन को अशोक गहलोत ने किया याद, शेयर किया ‘भावुक’ मैसेज

सिर्फ 10 मीटर दूर था गैस गोदाम… जयपुर में शोरूम की आग से मकानों में आईं दरारें, रातभर दहशत में रहे लोग