जयपुर

किसान दिवस पर गोविन्द सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर दागे सवाल, पूछा- वसूली नोटिस देना कहां का है न्याय?

Kisan Diwas : किसान दिवस पर गोविन्द सिंह डोटासरा ने पूछा बड़ा सवाल, भाजपा सरकार में पूंजीपतियों का भाग्य और किसानों का दुर्भाग्य क्यों हैं? जानें और क्या सवाल पूछे।

2 min read
Kisan Diwas Govind Singh Dotasra fired questions on Rajasthan BJP government where is Justice in giving Recovery Notice

Kisan Diwas : राजस्थान सहित पूरे देश में आज किसान दिवस मनाया जा रहा है। झुंझुनू के एक किसान ने जिला प्रशासन को इच्छामृत्यु की धमकी दी। जिसके बाद किसान की सुरक्षा के लिए प्रशासन को भारी सुरक्षा इंतजामात करने पड़े। इस खर्चे की भरपाई के लिए पुलिस प्रशासन ने किसान को 9.91 लाख रुपए का नोटिस भेजा। इस सूचना के बाद राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने भाजपा की राजस्थान सरकार पर जमकर हमला बोला। गोविन्द सिंह डोटासरा ने सरकार से सवाल किया कि पहले किसान की जमीन का अधिग्रहण करना, फिर उचित मुआवजा नहीं देकर उसे आत्मदाह के लिए मजबूर करना एवं अब पुलिस जाब्ते का 10 लाख रुपए का खर्चा बताकर किसान को वसूली नोटिस देना कहां का न्याय है?

अन्नदाता की आर्थिक उन्नति का रास्ता कैसे होगा सशक्त?

भाजपा सरकार पर गोविन्द सिंह डोटासरा ने फिर एक सवाल दागा पूछा एक तरफ उद्योगपतियों को सारे अधिकार और दूसरी ओर किसान को ना MSP की गारंटी, ना उचित मुआवजा और ना ही सरकार से संबल। फिर अन्नदाता की आर्थिक उन्नति का रास्ता कैसे सशक्त होगा?

भाजपा सरकार की नीतियां किसान विरोधी क्यों हैं?

गोविन्द सिंह डोटासरा ने आगे कहा आज किसान दिवस के दिन भाजपा सरकारों को गंभीरता से सोचना चाहिए कि उनके शासन में पूंजीपतियों का भाग्य और किसानों का दुर्भाग्य क्यों हैं? भाजपा सरकार का रवैया संवेदनहीन और नीतियां किसान विरोधी क्यों हैं?

राष्ट्रीय किसान दिवस आज

भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की आज 23 दिसंबर को जयंती है। हर साल 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह की जयंती को राष्ट्रीय किसान दिवस (Kisan Diwas 2024) रुप में मनाया जाता है।

Updated on:
23 Dec 2024 03:14 pm
Published on:
23 Dec 2024 03:10 pm