जयपुर

Kisan Samman Nidhi: इंतजार खत्म, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की पांचवीं किश्त जारी करने की तिथि घोषित

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। गुरुवार, 22 जनवरी को किसानों के खातों में योजना की पांचवीं किश्त का हस्तांतरण किया जाएगा।

less than 1 minute read
Jan 21, 2026
CM Bhajanlal Sharma
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा: फोटो पत्रिका

Farmer Welfare Scheme: जयपुर. मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। गुरुवार, 22 जनवरी को किसानों के खातों में योजना की पांचवीं किश्त का हस्तांतरण किया जाएगा। इस अवसर पर अरविन्द पैवेलियन स्टेडियम, जिला सिरोही में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है, जहां से प्रदेशभर के किसानों को लाभ प्रदान किया जाएगा।
इसी क्रम में जयपुर जिले में जिला स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन दोपहर 11.30 बजे हरीशचन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (एचसीएम रीपा) के सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ना एवं उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी देना है।

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जयपुर शहर उत्तर मुकेश कुमार मूंड को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं केंद्रीय सहकारी बैंक जयपुर के प्रबंध निदेशक दिनेश शर्मा एवं उद्यानिकी विभाग के उपनिदेशक हरलाल सिंह बिजानिया को सह-नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।


कार्यक्रम विवरण

📍 स्थान: एचसीएम रीपा, जयपुर
🕦 समय: दोपहर 11:30 बजे
📅 दिनांक: 22 जनवरी 2026
🎯 उद्देश्य: किसानों को पांचवीं किश्त का लाभ

Published on:
21 Jan 2026 08:26 pm