जयपुर

किशनगढ़-कोटपूतली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे भूमि अवाप्ति का मामला, किसान बोले-जमीन व खेजड़ी बचाओ

Kishangarh-Kotputli Greenfield Expressway: किशनगढ़-कोटपूतली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अवाप्ति को लेकर चैनपुरा पंचायत कार्यलय में किसानों की बैठक हुई।

less than 1 minute read
May 06, 2026
Rajasthan New Expressway
Photo: AI generated

Kishangarh-Kotputli Greenfield Expressway: दूदू। किशनगढ़-कोटपूतली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अवाप्ति को लेकर चैनपुरा पंचायत कार्यलय में किसानों की बैठक हुई। सांभर उपखंड अधिकारी ऋषिराज कपिल की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में सैकड़ों किसानों ने एक्सप्रेस हाईवे के निर्माण का विरोध जताया।

किसानों ने एसडीएम को लिखित आपत्तियां सौंपते हुए मांग की कि उपजाऊ कृषि भूमि आवंटित करने मुआवजा राशि में बढ़ोतरी की मांग की। इस दौरान चैनपुरा प्रशासक, एईएन अभिनव दयाल, कंसल्टेंट सुरेंद्र कुमार, पटवारी संजय कुमावत सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

जनसुनवाई में किया ग्रामीणों ने प्रदर्शन

प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर मूंडोती, भोजपुरा खुर्द और पचकोडिया में आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। किसान नेता बनवारी लाल कूड़ी और पूर्व सरपंच लालू प्रसाद यादव ने विरोध जताते हुए कहा कि परियोजना से किसानों की उपजाऊ भूमि छिन जाएगी, खेत दो हिस्सों में बंट जाएंगे और सैकड़ों राज्य वृक्ष खेजड़ी काट दिए जाएंगे।

किसानों ने कम मुआवजे और बिना सहमति अधिग्रहण का आरोप लगाते हुए हाईवे को निरस्त करने की मांग की। मौके पर मौजूद किशनगढ़ रेनवाल एसडीएम सर्वेश शर्मा ने किसानों को आश्वस्त किया कि सभी लिखित आपत्तियां सरकार को भेजकर नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा।

जनसुनवाई में आरएसआरडीसी के पीडी खेमाराम जाट, अभिनव धायल, रामनिवास फगोडिया, मुकेश शर्मा, हीरालाल ककरालिया, अर्जुन लाल डीडल और मदन लाल डीडल मौजूद रहे। बुधवार को पंचायत ड्योढी मुख्यालय पर जनसुनवाई होगी।

Published on:
06 May 2026 04:42 pm