जयपुर

Kota Sucide Case: ‘प्रदेश में जितनी जनसंख्या उस अनुपात में घटनाएं होती ही हैं’, मंत्री दिलावर का बेतुका बयान

Kota Sucide Case: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कोटा में हो रहे सुसाइड को लेकर कहा कि, जितनी जनसंख्या हमारे प्रदेश में है उस अनुपात में ऐसी घटनाएं तो होती ही हैं।
2 min read
• •
Updated: 6 Sep 2024, 9:42 AM IST
Feature image

Kota Sucide Case: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर (Minister Madan Dilawar) का एक अजीबोगरीब बयान सामने आया है। उन्होंने कोटा में हो रहे सुसाइड (Kota Sucide Case) को लेकर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, जितनी जनसंख्या हमारे प्रदेश में है उस अनुपात में ऐसी घटनाएं तो होती ही हैं। शिक्षा मंत्री का यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं मंत्री के इस बयान के बाद विपक्ष के नेताओं ने भी उन्हें आड़े हाथों लिया है।

कोचिंग संस्थानों की जिम्मेदारी उनकी नहीं- दिलावर

दरअसल, जयपुर के बिरला सभागार में राज्य स्तरीय शिक्षक समारोह के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से कोटा में हो रहे छात्रों के सुसाइड मामले पर पूछा गया तो उन्होंने कहा, जितनी जनसंख्या हमारे प्रदेश में है, उस अनुपात में घटनाएं होती ही हैं। बता दें मंत्री जी का बयान तब आया है जब कोटा में एक छात्र ने आत्महत्या की है। वहीं इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि कोचिंग संस्थानों की जिम्मेदारी उनकी नहीं है।

इस साल कोटा में 12 छात्रों ने की आत्महत्या

उल्लेखनीय है कि इस साल यानी 2024 में कोटा में अब तक कोचिंग में पढ़ने वाले 12 छात्रों ने आत्महत्या की है। जबकि कई छात्रों के भागने और हत्या का भी मामले भी सामने आए हैं। बुधवार रात को ही यूपी के मथुरा का रहने वाले 21 वर्षीय छात्र परशुराम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कोटा में किराए के मकान में रहकर NEET परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

अब राजस्थान में बंटेगी केसरिया साइकिल

इससे पहले राजस्थान में नौवीं कक्षा की छात्राओं को दी जाने वाली निशुल्क साइकिलों को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक घोषणी की थी। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा था कि सरकारी स्कूलों में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को दी जाने वाली निशुल्क साइकिलों का रंग केसरिया होगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि साइकिल का रंग बदलने का कोई खास मकसद नहीं है।

Updated on:
6 Sep 2024, 9:42 AM IST
Published on: