जयपुर

Kotputli Borewell Accident: कोटपूतली से आई बड़ी खुशखबरी, L आकार की रिंग से चेतना को निकला जा रहा बाहर

Chetna Borewell Accident: बोरवेल में 150 फीट की गहराई पर फंसी 3 साल की बच्ची चेतना को निकालने के लिए लगातार दूसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Dec 2024, 12:59 PM IST
Kotputli Borewell Accident

Chetna Borewell Accident: राजस्थान के कोटपूतली से खुशखबरी सामने आ रही है। सरूण्ड थाने के ग्राम किरतपुरा की ढाणी बडियाली वाली में 700 फीट गहरे बोरवेल में 150 फीट की गहराई पर फंसी 3 साल की बच्ची चेतना को निकालने के लिए लगातार दूसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रशासन ने बच्ची को निकालने के लिए एल आकार का रिंग बनाया। जिसे उन्होंने गड्डे में डालकर बच्ची को सफलतापूर्वक फंसा लिया गया है। बताया जा रहा है कि बच्ची को करीब 40 फीट तक ऊपर खींच गया है। आशा है कुछ देर में बच्ची को बाहर निकाल लिया जाएगा।

घटनास्थल पर एनडीआरएफ व एसआरडीएफ के अलावा पुलिस प्रशासन की टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन मंगलवार सुबह तक कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत और एएसपी वैभव शर्मा मौके पर मौजूद है।

जुगाड़ आया काम

बांदीकुई व दौसा में बोरवेल में गिरने वालों को बाहर निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन करने वाले तीन युवकों को भी एसडीआरएफ की टीम अपने साथ लेकर पहुंची। टीम में शामिल जगमाल, नाथूराम व बलराम को बोरवेल में गिरी मोटर बाहर निकालने का अनुभव है। इन्होंने लोहे की रिंग बनाकर सरियों की सहायता से रिंग को नीचे बोरवेल में उतारा। जिससे सफलता मिलती नजर आ रही है।

19 घंटे से भूखी-प्यासी है चेतना

बता दें कि तीन साल की बच्ची चेतना सोमवार को बड़ी बहन के साथ खेलते-खेलते बोरवेल में गिर गई थी। चेतना करीब 19 घंटे से भूखी-प्यासी है। बोरवेल की चौड़ाई कम होने से वह हिलढुल नहीं पा रही है। सोमवार को गड्डे में कैमरा डालने पर बच्ची के हाथों में मूवमेंट देखा गया।

Updated on:
24 Dec 2024, 12:59 PM IST
Published on:
Also Read
View All
AI को दोस्त समझकर पर्सनल बातें शेयर करना पड़ सकता है भारी! साइबर सुरक्षा एजेंसी की बड़ी चेतावनी

राजस्थान के चीफ सेक्रेटरी वी श्रीनिवास ने शेयर की 30 साल पुरानी ब्लैक एन्ड व्हाइट तस्वीर, जानिए क्यों है ये ख़ास?

राजस्थान में ‘विपक्षी’ कांग्रेस नहीं, अब ‘सत्ताधारी’ BJP उतरेगी सड़कों पर, प्रदेशभर में गरमाएगा राजनीतिक पारा, जानिए बड़ी वजह

पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा

Rajasthan Mining News: ‘राजस्थान में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी- सरकारी निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल’, जानिए क्या है बड़ी खबर?