जयपुर

25 दिसंबर के लिए मौसम विभाग की लेटेस्ट भविष्यवाणी, जानें राजस्थान में अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम?

Mausam Update: राजस्थान में सर्दी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है, वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

less than 1 minute read
Dec 23, 2025
फोटो: पत्रिका

Today Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में कोहरे की चपेट बढ़ती जा रही है और आज से तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। मौसम केंद्र के अनुसार राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

ये भी पढ़ें

जयपुर में 30 बीघा से ज्यादा भूमि अतिक्रमण मुक्त, 5 नई अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

पारा गिरने की संभावना

23 से 25 दिसंबर के दौरान रात के पारे में लगातार कमी रहने की संभावना जताई गई है। इस अवधि में प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त हो गया, जिसके बाद राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में कोहरे का असर देखने को मिला। कई इलाकों में हल्के से मध्यम, जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहा।

कोहरे के कारण राजधानी के बाहरी क्षेत्रों में दृश्यता घटकर 10 मीटर तक रह गई। प्रदेश में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सिरोही में 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के आठ शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा।

कहां-कितना रहा तापमान

राजस्थान में पिछले 24 घंटे के अंदर मौसम शुष्क रहा। वहीं न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 7.6 डिग्री और अधिकतम तापमान बाड़मेर में 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
पाली - 8 डिग्री
पिलानी - 9 डिग्री
चित्तौड़गढ़ - 9.2 डिग्री
सीकर, चूरू, - 10 डिग्री
जयपुर - 10 डिग्री दर्ज हुआ।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में यहां हरियाणा बॉर्डर तक बनेगी फोरलेन सड़क और 42 ब्रिज, 5 बाईपास भी होंगे; 2203 करोड़ रुपए मंजूर

Published on:
23 Dec 2025 07:52 am
Also Read
View All

अगली खबर