जयपुर

स्टूडेंट्स के सामने गहराया संकट! अब इस कॉलेेज की प्रवेश प्रक्रिया पर लगी रोक

RAJASTHAN UNVERSITY के तीन वर्षीय लॉ कॉलेज में अभी तक प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।
2 min read
• •
Updated: 2 Jul 2018, 12:37 PM IST
students

जयपुर

राजस्थान विश्वविद्यालय का सोमवार से 2018—2019 शैक्षणिक सत्र शुरू होने वाला है। लेकिन RAJASTHAN UNVERSITY के तीन वर्षीय लॉ कॉलेज में अभी तक प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। क्योंकि विवि की तीन वर्षीय लॉ कॉलेज में प्रवेश पर बार काउंसिल आॅफ इंडिया (BCI) ने रोक लगा दी है। इससे पहले BCI ने शिक्षकों की कमी के चलते राजस्थान विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज सैकंड और लॉ कॉलेज फाइव ईयर में प्रवेश प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। ऐसे में छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।


पर्याप्त शिक्षक फिर भी नहीं दी अनुमति

RAJASTHAN UNVERSITY के पास लॉ मॉर्निग को संचालित करने के लिए पर्याप्त शिक्षक है। लेकिन BCI ने लॉ मॉर्निग कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की अभी तक अनुमति नहीं दी है। विवि प्रशासन के अनुसार तीन बार बीसीआई को पत्र लिखकर लॉ मॉर्निग कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया की अनुमति मांग चुके है। लेकिन कोई जबांव नहीं आया। हालांकि UNVERSITY लॉ के 21 शिक्षक है। जबकि शिक्षक भर्ती से सात नए शिक्षक मिल गए। विवि ने BCI को पत्र लिखकर MORNING LAW COLLEGE के साथ एसएफएस पाठ्यक्रम में संचालित इवनिंग व 5 साल कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति मांगी है।

विवि ने तर्क दिया है कि नई भर्ती प्रक्रिया माध्यम से सात नए शिक्षक मिलने के बाद लॉ के 28 शिक्षक हो गए है। सरकार ने 20 नए पदों की स्वीकृती दी हैं। बीसीआई की रोक के बाद विवि ने 5 ईयर लॉ और तीन वर्षीय लॉ कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया बंद कर दी थी।


सात नए शिक्षक मिलने से ईवनिंग व फाइव ईयर कॉलेज का संचालन किया जा सकता है। लेकिन इसके लिए बीसीआई के संपर्क में है।
डॉ.एसपीएस शेखावत, डीन लॉ फैक्लटी


गौरतलब है कि इस साल प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं होने से लॉ कॉलेज सैकंड की 300 और लॉ कॉलेज फाइव ईयर की 120 सीट पर प्रवेश नहीं होंगे। जिससे विश्वविद्यालय में 420 लॉ की सीट खाली रहेगी।

Published on: