10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालयों में आज से शुरू हुआ नया शैक्षणिक सत्र

शैक्षणिक सत्र 2018-19 में प्रवेश से लेकर परीक्षा तक का कार्यक्रम तय

2 min read
Google source verification
college admission

New academic session started today in the collective colleges

जयपुर
राजस्थान विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालयों में नया शैक्षणिक सत्र आज से शुरू हो गया है। विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालय राजस्थान,कॉमर्स,महाराजा व महारानी में इस शैक्षणिक सत्र की पहली क्लास आज से लगी। पहले दिन आज कॉलेज में शिक्षकों को विद्यार्थियों को मोटिवेट किया और कोर्स के बारे में बताया। वहीं सभी महाविद्यालयों में सीनियर्स ने जुनियर्स का स्वागत किया जिसमें परम्परा के अनुसार नवआंगन्तुकों को सीनियर्स ने तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। साथ ही सीनियर्स होने के नाते उनकी हर समस्या के समाधान करने का वादा किया। गत वर्ष शैक्षणिक सत्र करीब दो माह की देरी से शुरू हुआ था लेकिन इस बार विश्वविद्यालय ने प्रोस्पेक्टस के तय समयानुसार ही शैक्षणिक सत्र शुरू कर कर दिया है। ऐसे में अब विद्यार्थियों को कोर्स पूरा नहीं होने से लेकर परीक्षाओं में देरी और आगामी कक्षाओं में प्रवेश में लेटलतीफी की समस्याओं से नहीं जुझना पड़ेगा। राजस्थान विश्वविद्यालय का इस शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिए प्रशासन ने यूजी और पीजी की प्रवेश प्रक्रिया से लेकर वार्षिक परीक्षा की आवेदन तिथि, परीक्षा शुरू होने और परिणाम जारी करने की तिथि तक का एलान कर दिया है।
इस अनुसार चलेगा पूरा शैक्षणिक सत्र
पहला कालांश 2 जुलाई से
-प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 17 से 24 दिसंबर तक
-द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर एक जनवरी शुरू
-सेमेस्टर परीक्षा परिणाम 15 जनवरी तक
-वार्षिक यूजी परीक्षा एक मार्च से 16 अप्रेल तक
-वार्षिक पीजी परीक्षा एक अप्रेल से 15 मई तक
-द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा एक मई से 15 मई तक

आज से खुल गए शहर के निजी स्कूल
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद शहर के निजी स्कूल आज से खुल गए है। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के साथ ही निजी विद्यालयों के बच्चें उत्साहित होकर आज स्कूल पहुंचे। जहां बच्चों अपने नए बैग किताब और कॉपियों को लेकर उत्साहित नजर आए। स्कूल में आज से पढ़ाई शुरू हो गई। पहले दिन विद्यार्थियों को शिक्षकों ने मोटिवेट किया और उन्हें नए शैक्षणिक सत्र में पढ़ाए जाने वाले कोर्स के बारे में बताया। वहीं स्कूल खुलने के साथ ही अभिभावकों की दिनचर्या भी बदल गई है जिसमें उन्हें भी सुबह जल्दी उठकर बच्चों को तैयार करने से लेकर टिफिन बनाने से लेकर उन्हें स्कूल छोड़ने लाने की जिम्मेदारी बढ़ गई है।