Rajasthan BJP First List Released : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा की 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई। राजस्थान में 15 लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया। सबसे ताज्जुब की बात यह रही कि भाजपा आलाकमान ने 5 सांसदों को टिकट नहीं दिए वहीं कांग्रेस को छोड़कर आए 2 नेताओं काे लोकसभा चुनाव मैदान में उतारा है।
Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा की 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई। राजस्थान में 15 लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया। सबसे ताज्जुब की बात यह रही कि भाजपा आलाकमान ने 5 सांसदों को टिकट नहीं दिए वहीं कांग्रेस को छोड़कर आए 2 नेताओं काे लोकसभा चुनाव मैदान में उतारा है। राजस्थान में मौजूदा वक्त में लोकसभा की कुल 25 सीटें हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा और गठबंधन ने 25 सीटों पर भगवा परचम लहराया था। इस बार पर भी भाजपा आलाकमान की मंशा इसी रिजल्ट को रिपीट करने की है। भाजपा ने कांग्रेस को छोड़कर आए 2 नेताओं को टिकट देकर चौंका दिया। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले भाजपा के साथ आने वाली ज्योति मिर्धा को नागौर से अपना उम्मीदवार घोषित किया। यहीं नहीं अभी कुछ ही दिन पहले भाजपा में आने वाले महेंद्र जीत मालवीय को भी बांसवाड़ा से टिकट दिया है।
जैसे की चर्चा में था कि इस बार कुछ वर्तमान सांसदों के टिकट कटेंगे। तो भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में राजस्थान के पांच सांसदों का टिकट काट दिया। इनमें बांसवाड़ा (एसटी) कनकमल कटारा, भरतपुर (एससी) से रंजीता कोली, चूरू से राहुल कस्वां, जालोर-सिरोही से देवजी पटेल और उदयपुर (एसटी) रिजर्व सीट से अर्जुनलाल मीणा का टिकट काट दिया गया।
यह भी पढ़ें - राजस्थान में आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, भजनलाल सरकार ने सौंपा बड़ा काम
इन 5 सांसदों की जगह पांच नए उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। जानें इनके नाम।
बांसवाड़ा (एसटी) - महेंद्र जीत सिंह मालवीय
भरतपुर (एससी) - रामस्वरूप कोली
चूरू - देवेंद्र झाझड़िया
जालोर-सिरोही - लुंबाराम चौधरी
उदयपुर (एसटी) - मन्नालाल रावत।
यह भी पढ़ें - Lok Sabha Elections : भाजपा की पहली लिस्ट जारी, राजस्थान में 15 सीटों पर घोषित उम्मीदवारों के नाम देखें