Rajasthan BJP First List Released : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी पार्टियों ने अपने कील कांटें दुरुस्त कर लिए हैं। भाजपा ने आज 2 मार्च को प्रेस कांफ्रेंस में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अपनी पहली लिस्ट की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में राजस्थान की 15 लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। इस लिस्ट में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुन, कैलाश फिर मैदान में हैं तो भूपेन्द्र यादव को अलवर भेजा दिया। 5 टिकट कटे और 2 चेहरे बदले, 8 पर फिर से दांव लगाया गया। लोकसभा चुनाव के लिए जारी पहली लिस्ट में राजस्थान 15 में से एक सीट पर ही महिला को उम्मीदवार बनाया है। संभवत: अगली सूची में महिलाओं की संख्या बढ़ेगी। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का पिछले दिनों काफी विरोध भी हुआ था, लेकिन पार्टी ने इस विरोध को भी दरकिनार कर दिया है।