जयपुर

कांग्रेस घोषणा पत्र व डूंगरपुर-बांसवाड़ा सीट पर आया नया अपडेट, अशोक गहलोत ने कही ये बड़ी बात

Lok Sabha Elections 2024 : कांग्रेस घोषणा पत्र व डूंगरपुर बांसवाड़ा सीट पर नया अपडेट आया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने कही ये बड़ी बात।
2 min read
ashok_gehlot_7.jpg
Ashok Gehlot

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 की वोटिंग उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अब सिर्फ 18 दिन बाकी हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने अभी तक अपने-अपने घोषणा पत्र नहीं जारी किए हैं। कांग्रेस ने घोषणा की है कि आने वाली 5 या 6 अप्रैल को अपना घोषणा पत्र राजस्थान की राजधानी जयपुर में सबके सामने पेश करेंगे। कांग्रेस के आने वाले घोषणापत्र पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा में जनता से जो प्रतिक्रिया मिली है, उसके आधार पर घोषणापत्र तैयार किया जा रहा है। मुझे उम्मीद है कि बहुत अच्छा घोषणापत्र होगा। डूंगरपुर बांसवाड़ा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी की घोषणा पर अशोक गहलोत ने कहा कि बहुत जल्द डूंगरपुर बांसवाड़ा सीट पर भी पार्टी फैसला ले लेगी।



पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर हमला करते हुए राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत कहते हैं, हम पिछला चुनाव भी जीत रहे थे। हमारा प्रदर्शन बहुत अच्छा था और बिल्कुल भी सत्ता विरोधी लहर नहीं थी। हम सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त थे लेकिन झूठ के कारण ऐसा नहीं हो सका। हमें बदनाम किया गया। वे (विपक्ष) झूठे हैं और झूठ बोलकर चुनाव जीते हैं।

यह भी पढ़ें - राजस्थान में 5 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें वजह



भाजपा पर निशाना साधते हुए अशोक गहलोत बोले कि आज देशभर में लोकतंत्र खतरे में है। इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर कांग्रेस के खातों को फ्रिज किया जा रहा है, लोकतंत्र में यह अच्छी परंपरा नहीं है।



राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों को लेकर 2 चरणों में वोटिंग होगी। प्रदेश में 19 अप्रैल को पहले चरण, 26 अप्रैल को दूसरा चरण के लिए मतदान होंगे। कांग्रेस का घोषणा पत्र आगामी 6 अप्रैल को जारी होगा।

यह भी पढ़ें - Good News : वोटर आईडी नहीं तो भी कर सकेंगे वोटिंग, बस करना होगा ये छोटा सा काम

Updated on:
01 Apr 2024 04:29 pm
Published on:
01 Apr 2024 04:27 pm