जयपुर

Lok Sabha Elections 2024 : राजस्थान में भाजपा की दूसरी लिस्ट पर नया अपडेट, ये है देरी की बड़ी वजह

Lok Sabha Elections 2024 : राजस्थान में भाजपा की दूसरी लिस्ट पर नया अपडेट। ये है देरी की बड़ी वजह। जानिए क्या है।
less than 1 minute read
bjp_1.jpg
BJP

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राजस्थान में भाजपा ने 2 मार्च को पहली लिस्ट घोषित की थी। इस लिस्ट में भाजपा आलाकमान ने राजस्थान की 15 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी। बाकी बचे 10 दावेदार अपने नामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 10 सीटों के दावेदारों की धुकधुकी बढ़ गई है। पर हर जगह एक ही सवाल गूंज रहा है कि अगली लिस्ट कब आएगी। राजस्थान की दूसरी लिस्ट में देरी क्यों हो रही है? चर्चा में है कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश में शेष दस सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने में देरी के पीछे महिला प्रत्याशी का चयन मुख्य वजह है।



बताया जा रहा है कि भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने प्रदेश संगठन से ऐसी सभी दस सीट के पैनल में महिला प्रत्याशियों के नाम भी मांगे। संगठन को सभी सीटों पर इनके नाम चयन में समय लगा। इसके बाद केन्द्रीय नेतृत्व से चर्चा भी हो चुकी है। हालांकि, नाम घोषित होने से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक हो सकती है। भाजपा अब 3 से 4 लोकसभा सीट पर महिला प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है।

यह भी पढ़ें - Lok Sabha Elections 2024 : राजस्थान में भाजपा की पहली लिस्ट में 5 सांसदों के टिकट कटे, कांग्रेस छोड़ कर आए 2 नेता को मिला टिकट



उधर, धौलपुर-करौली सीट पर एक महिला कार्यकर्ता की दावेदारी चर्चा में है। यह महिला कार्यकर्ता भरतपुर से है। जयपुर ग्रामीण सीट पर भी महिला कार्यकर्ता की दावेदारी के बीच एक अन्य नाम जयपुर ग्रामीण से एक वरिष्ठ नेता का भी आ रहा है।

यह भी पढ़ें - राजस्थान में 5 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें वजह

Updated on:
22 Mar 2024 12:27 pm
Published on:
22 Mar 2024 12:26 pm