जयपुर

Lottery : इंतजार खत्म, लो आ गई लॉटरी की तारीख, 1,33,313 में से मात्र 202 का खुलेगा ” नसीब “

JDA New Housing Scheme : जेडीए की ओर से बहुत ही जल्द तीन और नई आवासीय योजनाओं में आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। संभावना जताई जा रही है कि फरवरी में ही इन तीनों योजनाओं में आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

2 min read
Feb 19, 2025
When will Lottery for JDA 2 Housing Schemes be Drawn know Date

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण की एक और आवासीय योजना की लॉटरी की तारीख आ गई है। इस योजना में सर्वाधिक आवेदन आए हैं। ऐसे में इस योजना में एक भूखण्ड के लिए 660 आवेदक कतार में हैं।
जेडीए ने इस बार तीन आवासीय योजना के लिए आवेदन मांगे थे। इनमे से एक अटल विहार आवासीय योजना की लॉटरी गत 14 फरवरी को निकल गई थी। अब गोविंद विहार आवासीय योजना की लॉटरी की तिथि आ गई है। इस योजना की लॉटरी 20 फरवरी को निकाली जाएगी। इस योजना में कुल 202 भूखण्ड हैं और इसके लिए 1,33, 313 आवेदन आए हैं। जेडीए की तीनों आवासीय योजना में सर्वाधिक आवेदन इसी योजना में आए हैं।

एक नजर में गोविंद विहार आवासीय योजना

1-20 फरवरी को निकलेगी गोविंद विहार की लॉटरी


2-जेडीए की सबसे चर्चित आवासीय योजनाओं में इस बार गोविंद विहार आवासीय योजना


3-योजना में कुल 202 भूखण्ड हैं।


4-योजना में 1,33,313 आवेदन आए हैं।

5-ऐसे में एक भूखण्ड के लिए इस योजना में 660 आवेदक कतार में हैं।


6-गोविंद विहार आवासीय योजना गोविंदपुरा रोपाड़ा में खातीपुरा रेलवे स्टेशन के निकट है।

7-इस भूखण्ड की आरक्षित दर 18 हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर रखी गई है।


8-इस योजना में चार श्रेणी की भूखण्डों की लॉटरी निकाली जाएगी।

24 फरवरी को पटेल नगर की निकलेगी लॉटरी

जेडीए की तीसरी आवासीय योजना पटेल नगर की लॅाटरी 24 फरवरी को निकलेगी। इस योजना में कुल 284 भूखण्ड हैं।

बहुत ही जल्द तीन और नई आवासीय योजना में भरे जाएंगे आवेदन

जेडीए की ओर से बहुत ही जल्द तीन और नई आवासीय योजनाओं में आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। संभावना जताई जा रही है कि फरवरी में ही इन तीनों योजनाओं में आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। पिछले दिनों अटल विहार आवासीय योजना की लॉटरी के दौरान स्वायत्त शासन मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने इसके बारे में जानकारी दी थी।

Updated on:
19 Feb 2025 09:37 pm
Published on:
19 Feb 2025 09:29 pm