जयपुर

राजस्थान में यहां धोनी और भज्जी ने लगाए ठुमके, जवानों का भी बढ़ाया हौसला

राजस्थान में यहां धोनी और भज्जी ने लगाए ठुमके, कहा - जीत को बना लो आदत!  
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 May 2018, 8:11 PM IST
ms dhoni
ms dhoni

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मेहन्द्रसिंह धोनी और स्पिनर हरभजन सिंह ने शनिवार को राजधानी में सीआईएसएफ के जवानों का हौसला बढ़ाया। जेएनयू के सिलास कैंपस में CISF के 500 जवानों सहित जेएनयू के छात्रों से इंटरेक्शन के दौरान धोनी ने कहा, जीत को आदत बनाने से ही सफलता हाथ आएगी। गलतियां हर कोई करता है लेकिन खुद के प्रति ईमानदार रहें और अपनी गलती मानें।

जवानों को तनाव मुक्त करने, यात्रियों से सही व्यवहार और ड्यूटी के प्रति अनुशासित रहने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में धोनी और भज्जी ने सबके सामने अपने अनुभव साझा किए।

साथ ही चुनोतियां का दृढ़ता से सामना करने की सीख दी। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी और हरभजन सिंह ने कुछ गाने भी गाए और फिल्म के डायलॉग के साथ-साथ ठुमके भी लगाए। इस कार्यक्रम में जयपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी के महानिदेशक केएस बल्हारा और सीआईएसएफ कमांडेट वाइपी सिंह भी मौजूद रहे।

कुछ दिनों पहले अचानक पहुंचे थे बांसवाड़ा

आपको बता दें कि क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी बुधवार को अचानक राजस्थान के बांसवाड़ा पहुंचे थे। आईपीएल मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स से शानदार वापसी करने के बाद धोनी राजस्थान में एक दिवसीय दौरे थे। कैप्टेन धोनी एक दिन के कार्यक्रम में विशेष विमान से तलवाड़ा हवाई पट्टी पहुंचे। इस दौरान उनके साथ भारी संख्या में पुलिस गार्ड रहे। धोनी ने यहां पर अपने प्रशंसकों से रूबरू हुए और उनके साथ फोटो भी क्लिक करवाई। मिली जानकारी के अनुसार धोनी ने बांसवाड़ा में एक सीमेंट फैक्ट्री का निरीक्षण किया। सीमेंट फैक्ट्री के अधिकारियों ने धोनी का स्वागत किया और उनके साथ फोटो क्लिक करवाई।

Published on: