8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL: पिछले 3 सीजनों में बनाया था 411 रन, इस बार अभी भी ठोक डाले 500 से ज्यादा रन

12 मैच, 11 पारी, 7 अर्धशतक, 544 रन- ये प्रोफाइल उस बल्लेबाज का है, जिसने पिछले तीन आईपीएल सीजन में 411 रन बनाया था।

2 min read
Google source verification
ipl

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण में कई खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। लेकिन अपने दमदार प्रदर्शन के साथ-साथ टीम को लगातार जीत दिलाने का कारनामा केवल केन विलियमसन ने किया है। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने इस सीजन में अपने बल्ले की धार को दिखाते हुए टीम को डेविड वॉर्नर की कमी बिल्कुल भी नहीं खलने दी। आपको बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान के रूप आस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वॉर्नर ने खूब कामयाबी पाई थी। लेकिन इस सीजन में बॉल टेंपरिंग विवाद में फंसने के बाद डेविड वॉर्नर को एक साल के निलंबित कर दिया गया था। जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद की कमान केन विलियमसन को सौंपी गई थी।

प्वाइंट टेबल में नंबर वन हैं सनराइजर्स हैदराबाद-
डेविड वॉर्नर के निलंबित होने के बाद कई लोगों का ये मानना था कि इस सीजन में हैदराबाद की टीम वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगी, जैसा पिछले सीजनों में करती आई थी। लेकिन केन विलियमसन ने कप्तानी मिलने के बाद जिस तरह से टीम को नेतृत्व दी, उससे आज यह टीम प्वाइंट टेबल में सबसे ऊपर है। हैदराबाद की टीम ने अबतक 11 मैच खेले हैं, जिसमें उसे मात्र दो मैचों में हार झेलनी पड़ी है। टीम 9 मैचों में जीत के साथ 18 अंक के साथ नंबर वन है।

सात अर्धशतक लगा चुके हैं विलियमसन-
हैदराबाद की इस कामयाबी के पीछे सबसे बड़ा योगदान कप्तान केन विलियमसन का हैं। विलियमसन अबतक खेले गए 12 मैचों की 11 पारियों में सात अर्धशतक लगा चुके हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 95 रन का रहा है। इस प्रदर्शन के दम पर विलियमसन आरेंज कैंप के सबसे बड़े हकदार के रूप में माने जा रहे है। बता दें कि अभी सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दिल्ली के रिषभ पंत पहले नंबर है, लेकिन उनकी टीम प्ले ऑफ से पहले ही बाहर हो चुकी है। ऐसे में आगे विलियमसन सबसे आगे निकल सकते हैं।

पिछले तीन सीजनों में रहा है फीका प्रदर्शन-
केन विलियमसन का प्रदर्शन का इस बार भले ही शानदार रहा हो, लेकिन वो आईपीएल के पिछले तीन सीजनों में बेहतर परफॉर्म कर पाने में नाकाम रहे थें। आईपीएल में पहली बार केन को 2015 में सनराइजर्स ने अपने साथ जोड़ा था। इस सीजन में उन्हें सिर्फ दो मैच खेलने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने 31 के औसत और 114.81 के स्ट्राइक रेट से 31 रन बनाए। साल 2016 में केन ने छह मैच खेलते हुए 124 रन बनाए। इस साल सनराइजर्स ने डेविड वॉर्नर के नेतृत्व में आईपीएल का खिताब जीतने गौरव हासिल किया था।

साल 2017 में बनाया था मात्र 256 रन -
2017 आईपीएल भी केन विलियमसन बहुत ज्यादा रन नहीं बना सके। इस सीजन में उन्हें सिर्फ सात मैच खेलने का मौका मिला। जिसमें उन्होंने 256 रन बनाए। अभी आईपीएल का 11 सीजन चल ही रहा है, उम्मीद की जा सकती है कि इस सीजन के अंत तक केन विलियमसन के बल्ले से और भी कई यादगार पारियां निकलेगी।

वॉर्नर के रिकॉर्ड की बराबरी की-
आज चेन्नई के खिलाफ अर्धशतक लगाते ही केन विलियमसन ने अपने पुराने कप्तान डेविड वॉर्नर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। दरअसल आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा अर्धशतकीय पारी खेलने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। कोहली ने साल 2016 में 11 अर्धशतकीय पारी खेली थी। आज से पहले इस लिस्ट में दूसरे और तीसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर थे। वॉर्नर ने साल 2016 में 9 जबकि 2017 में 7 अर्धशतकीय पारियां खेली थी। अब इस सीजन में केन विलियमसन अबतक सात अर्धशतकीय पारी खेल चुके हैं।