2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RCB मैच तो जीती लेकिन कोहली को अब भी खटक रही है टीम की ये कमजोरी, दी सख्त हिदायत

दिल्ली डेयर डेविल्स के खिलाफ मिली जीत से आरसीबी अब भी प्ले ऑफ की रेस में बरकरार है। लेकिन कप्तान कोहली को ये चिंता सता रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 13 May 2018, 4:12 PM IST

ipl

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण में अब तक विराट कोहली की अगुआई वाली टीम रॉयल चैंलेजर बेंगलोर का प्रदर्शन वैसा नहीं रहा है, जैसा उससे उम्मीद की जा रही थी। कई बड़े नाम होने के बावजूद आरसीबी पर अब भी प्ले ऑफ में न पहुंचने की तलवार लटक रही है। हालांकि पिछले मैच में दिल्ली डेयर डेविल्स को मात देने के बाद आरसीबी ने अपने उम्मीदों को जिंदा रखा है। बता दें कि आईपीएल के 45वें मैच में बेंगलोर ने शनिवार को फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले गए मैच में कोहली (70) और अब्राहम डिविलियर्स (नाबाद 72) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मेजबान दिल्ली को पांच विकेट से हरा दिया।

कोहली को खटक रही है ये कमजोरी-
इस मैच में भले ही आरसीबी को जीत हासिल हुई हो, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली अब भी टीम की एक कमजोरी से परेशान है। जिसका खुलासा कोहली ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मिली पांच विकेट से जीत के बाद कहा। कोहली ने कहा कि टीम को अभी गेंदबाजी विभाग में और सुधार करने की जरूरत है।

दिल्ली की बल्लेबाजी की तारीफ-
विराट ने मैच के बाद कहा कि सही समय पर यह जीत मिली है। दर्शकों से दिल्ली के मुकाबले में हमें ज्यादा समर्थन मिला। इसे देखकर मैं खुद हैरान हूं। हालांकि मैच में एक बार फिर हमने अच्छी गेंदबाजी नहीं की। दिल्ली ने अच्छी बल्लेबाजी की।

पढ़े क्या कहा कप्तान कोहली ने -
कप्तान ने कहा कि हो सकता है कि टूर्नामेंट में आगे हमें पहले गेंदबाजी चुनना पड़े क्योंकि बाद में बल्लेबाज अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए लक्ष्य का पीछा कर लेते हैं। हमें गेंदबाजी में और सुधार करना होगा। हम मैच को तीन ओवर पहले ही समाप्त करना चाहते थे लेकिन दो अंक भी हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण हैं।