
नई दिल्ली। शनिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच दिल्ली के फ़िरोज़ शाह कोटला में खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली को पांच विकेट से हरा दिया। इस मैच में दिल्ली की तरफ से नेपाल के फिरकी गेंदबाज संदीप लामिचाने ने डेब्यू किया। अपने डेब्यू मैच में संदीप ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में मात्र 25 रन दे कर 1 विकेट भी झटका। संदीप के इस प्रदर्शन से एक ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी बेहद खुश हैं इतना ही नहीं उन्होंने संदीप को हर मोड़ पर सपोर्ट भी किया है।
इस खिलाड़ी ने किया संदीप का सपोर्ट
जी हां संदीप को ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल क्लार्क ने संदीप की एक क्रिकेटर के रूप बहुत मदद की है। संदीप ने एक बार कहा था माइकल क्लार्क का मुझ पर एक क्रिकेटर के तौर पर बहुत प्रभाव रहा है। जब से उन्होंने मुझे हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस में गेंदबाजी करते हुए देखा तब से उन्होंने हमेशा मुझ पर निगाह रखी। वह बेहद विनम्र स्वभाव के व्यक्ति हैं जिन्होंने एक क्रिकेटर और व्यक्ति के रूप में मेरे विकास में मदद की।
संदीप की ट्रेनिंग के लिए खास इंतजाम किए क्लार्क ने
बता दें हॉन्गकॉन्ग में संदीप Kowloon Cantons नाम की जिस टीम के लिए खेल रहे थे, उस टीम में क्लार्स भी थे और वो खिलाड़ी होने के साथ-साथ टीम के मेंटर भी थे। इस मैच में संदीप को देखकर क्लार्क इतने प्रभावित हुए के उन्होंने संदीप को सिडनी में अपनी अकैडमी में आने का मौका दिया और वहां उनकी ट्रेनिंग के लिए खास इंतजाम किए। इसके अल्वा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर और महान स्पिनर शेन वॉर्न को भी संदीप में पोटाश दिखा। खासबात ये है कि जिस मैच में क्लार्क संदीप की बॉलिंग से प्रभावित हुए थे वो बारिश-प्रभावित मैच था और संदीप ने उसमें सिर्फ तीन ओवर ही फेंके थे।
एबी डीविलियर्स ने भी की तारीफ
मैच के बाद संदीप की दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने भी जम कर तारीफ की। मैच के बाद हुई पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में मैन ऑफ द मैच चुने गए एबी डीविलियर्स ने कहा, "लामिचाने बस 17 साल के हैं और इस तरह का प्रदर्शन। यह सभी युवा खिलाड़ी कैसे इतना अच्छा कर लेते हैं। क्रिकेट के लिए यह एक अच्छी चीज है। युवा खिलाड़ियों को इतने बड़े स्टेज पर अच्छा करते हुए देखकर अच्छा लगता है। इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनकर मुझे काफी खुशी मिलती है।"
मैच का हाल
दिल्ली में खेले गए इस मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए थे। बेंगलोर ने इस लक्ष्य को 19 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। दिल्ली के लिए कप्तान विराट कोहली ने 40 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली जिसमें सात चौके और तीन छक्के लगाए। अब्राहम डिविलियर्स ने 37 गेंदों में छह छक्के और चार चौकों की मदद से नाबाद 72 रनों की पारी खेली।
Published on:
13 May 2018 03:38 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
