4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2018: सिक्योरिटी गार्ड्स को छका मैदान में घुसा विराट का जबरा फैन, देखें तस्वीरें

विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की शतकीय साझेदारी ने RCB को प्लेऑफ की दौड़ में बनाए रखा।

2 min read
Google source verification
VIRAT KOHLI'S FAN BREACHES SECURITY

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण में भारतीय कप्तान विराट कोहली का बल्ला जमकर बोल रहा है। वह रन बनाने के मामले में अभी चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने कल रॉयल चैलेंजर्स के लिए खेलते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 70 रनों की पारी खेली। इस मैच में विराट कोहली की टीम ने मैच 5 विकेट से जीता और अपने प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को भी जिन्दा रखा। कोहली की इस पारी के दौरान उनका एक फैन मैदान पर उतर आया और उनके पैर छुए। कोहली के लिए यह नया नहीं था क्योंकि उनके साथ ऐसा पहले भी हो चुका है। मॉडर्न क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी के बाद कोहली ऐसी लोकप्रियता वाले तीसरे खिलाड़ी है।

कोहली ने जड़ा चौथा अर्धशतक
इस आईपीएल में विराट का यह चौथा अर्धशतक था। उन्होंने इस आईपीएल सत्र में कुल 466 रन 140 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। हलाकि उन्होंने इस सत्र में एक भी शतक नहीं लगाया है, उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 92* है। दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ फिरोज शाह कोटला मैदान पर विराट ने 40 गेंदों का सामना करते हुए 70 रनों की पारी खेली। इसमें उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के जड़े। विराट अपनी टीम को जीत के करीब ले जाकर आउट हो गए।

विराट-डिविलियर्स की शानदार साझेदारी
विराट कोहली और ऐबी डिविलियर्स के बीच शानदार शतकीय साझेदारी के कारण रॉयल चैलेंजर्स की टीम ने अपनी इस सत्र की चौथी जीत दर्ज की। इन दोनों के बीच 118 रनों की साझेदारी हुई। 18 रनों पर दो विकेट गिर जाने के बाद से दोनों ने अपनी टीम को संभाला और टीम को जीत की और ले गए। 136 के स्कोर पर कोहली ने अपना विकेट खोया। डिविलियर्स ने 37 गेंदों में 72 रन बनाए और नाबाद रहे। एबी ने अपनी पारी के दौरान 6 छक्के और 4 चौके जड़े।

विराट का जबरा फैन
हुआ यु की विराट का एक फैन भावुकता में खुद को रोक नहीं पाया और मैदान पर रेलिंग फांद कर घुस आया। उसने मैदान पर घुस के विराट के पैर छुए, फिर उसने सेल्फी लेने की कोशिश की लेकिन तबतक सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर बाहर कर दिया। हलाकि इसके बाद भी वह विराट के साथ सेल्फी लेने में कामयाब रहा। यह फैन का मैच के दौरान मैदान पर घुसने का पहला मौका नहीं है। इससे पहले प्रशंसक महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों के पैर छूने मैदान पर मैच के दौरान आ चुके हैं।